Covid-19 Update देश में एक बार फिर कोरोना के मामलों में इजाफा..

देश में एक बार फिर कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है जिससे लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। ताजा अपडेट के अनुसार भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1573 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं एक्टिव केस बढ़कर 10981 हो गए हैं।

देश में एक बार फिर के मामलों में इजाफा हो रहा है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। ताजा अपडेट के अनुसार, भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,573 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, एक्टिव केस बढ़कर 10,981 हो गए हैं।

मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई

मंगलवार को सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, कोविड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 30 हजार 841 (5,30,841) हो गई है। केरल में कोविड से चार लोगों की मौत हुई है। आंकड़ों में कहा गया है कि कोविड से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,65,703 हो गई है। मामले की मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है।

एक्टिव केस कुल मामलों का 0.02 फीसद

1.30 प्रतिशत और साप्ताहिक पाजिटिविटी दर 1.47 प्रतिशत दर्ज की गई है। मंत्रालय ने कहा कि कोविड मामलों की कुल संख्या 4.47 करोड़ (4,47,07, 525) दर्ज की गई। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देश में एक्टिव केस कुल मामलों का 0.02 फीसद है। रिकवरी रेट अभी 98.79 फीसद है।

कितने लोगों को लगी वैक्सीन?

देश में अब तक कुल 212 करोड़ से ज्यादा लोगों को की खुराक दी जा चुकी है। इसके अलावा 102 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज लग चुकी है। 94 करोड़ से ज्यादा दूसरी डोज दी जा चुकी है। प्रीकाशन डोज का आंकड़ा 16 करोड़ के करीब पहुंचने वाला है। भारत की COVID-19 टैली के अनुसार पिछले साल 7 अगस्त, 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख का आंकड़ा पार कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.