कायस्थ एकता समिति का विस्तार, करेंगे समाजवादी पार्टी का समर्थन

लखनऊ। कायस्थ एकता सेवा समिति की प्रान्तीय बैठक शर्मा सिटी कार्यालय मेें सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्ष समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव और संचालन महामंत्री विकास श्रीवास्तव द्वारा की गई। बैठक में सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव को समाज वादी पार्टी द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष पद दिये जाने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का आभार जताया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि समाजवादी पार्टी द्वारा कायस्थ समाज को संगठन में बेहतर भागीदारी दिये जाने से कायस्थ समाज का मनोबल बढ़ा है। ऐसे में 2022 के विधानसभा चुनाव में कायस्थ समाज अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए प्रचार प्रसार करते हुए खुलकर मतदान करेगा। बैठक में कायस्थ समाज की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए दो दर्जन से अधिक पदाधिकारी घोषित किए गए।
कायस्थ एकता सेवा समिति उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों की बैठक 38 शर्मा सिटी इंदिरा नगर लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। विधानसभा चुनाव को देखते हुए समिति का विस्तार किया गया। प्रदेश महामंत्री विकास श्रीवास्तव ने बताया कि विस्तार में गाजियाबाद से राजेश कुमार श्रीवास्तव, प्रयागराज सुनील कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, सुल्तानपुर अजय कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, बाराबंकी रोशनी श्रीवास्तव को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कानपुर से रुचि श्रीवास्तव ,आजमगढ़ दिनेश चंद श्रीवास्तव को संगठन मंत्री,जौनपुर से विनोद श्रीवास्तव संयुक्त मंत्री नियुक्त किए गए। विष्णु अस्थाना आजमगढ, आनंद सक्सेना सुल्तानपुर, मनोज कुमार श्रीवास्तव सुल्तानपुर, दीपक श्रीवास्तव जौनपुर,ैराम कुमार श्रीवास्तव कानपुर,हर्षिता श्रीवास्तव कानपुर, राजेंद्र कुमार कानपुर, कौशल किशोर लाल बंगला कानपुर को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया। विशेष श्रीवास्तव संयुक्त मंत्री बाराबंकी नामित किया गया। बैठक में कायस्थ समाज को उचित सम्मान समाजवादी पार्टी द्वारा दिए जाने समिति के पदाधिकारियेां एवं सदस्यों ने 2022 में विधानसभा चुनाव में श्री अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए घर घर जाकर वोट मांगेंगे और प्रचार प्रसार समाजवादी पार्टी का करेंगे बैठक में यह तय किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

बैठक के दौरान बीकेटी विधानसभा क्षेत्र से शामिल हुए समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारियों को समावादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने पार्टी की सदस्यता रसीद काटकर उन्हें समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान उन्हें लाल टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। बैठक के दौरान दो दर्जन से अधिक पदाधिकारियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जनता मन बना चुकी है। प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में बहुमत की सरकार बनेगी। प्रदेश की जनता परेशान है। भाजपा के झूठ का पुलिन्दा खुल चुका है। बेरोजगारी और महंगाई से जनता बेहाल है। पढ़े लिखें संवर्ग की हालत मजदूरों से बद्दतर है। मजदूर 400 रूपये दिन और पढ़ा लिखा वर्ग 250 रूपये दिन में काम कर रहा है।

सेवा में,
सम्पादक महोदय, संवाददाता महोदय
……………………………………………………………….. ( विकास श्रीवास्तव )
                                                                                   महामंत्री