8 अप्रैल 2022 का राशिफल : तुला वालों को आज मेष व कर्क राशि के मित्रों से मिलेगा बहुत लाभ

📜आज का राशिफल📜

  1. मेष राशिफल-

आज चन्द्रमा तृतीय होकर जॉब में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। जॉब को लेकर तनाव रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में विवाद की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

  1. वृष राशिफल-

आज का दिन जॉब में थोड़े संघर्ष का है। धन का आगमन हो सकता है। बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है। शुक्र व बुध के बीज मंत्र का जप करें।

  1. मिथुन राशिफल-

आज के दिन यात्रा सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। राहु के द्रव्यों तिल व उड़द का दान करें।

  1. कर्क राशिफल-

चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज इसी राशि से द्वादश है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कोई बकाया धन मिलेगा। नवरात्र में माता दुर्गा जी की उपासना करें। गाय को भोजन देकर आशीर्वाद लें।

  1. सिंह राशिफल-

एकादश चन्द्रमा व अष्टम सूर्य व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ देंगे। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। पीला व सफेद रंग शुभ है। सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें। अन्न का दान करें।

  1. कन्या राशिफल-

चन्द्रमा दशम व सूर्य सप्तम भाव में है। शिक्षा में सफलता से प्रसन्नता होगी। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। नीला व बैगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। तुला व मेष राशि के मित्रों से लाभ हो सकता है। चावल का दान करें।

  1. तुला राशिफल-

चन्द्रमा नवम व गुरु पंचम है। जॉब को लेकर प्रोमोशन संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। आज मेष व कर्क राशि के मित्रों का सहयोग मिलेगा। हरा व पीला रंग शुभ है। ज्यादा भोजन पर नियंत्रण रखें।

  1. वृश्चिक राशिफल-

चन्द्रमा अष्टम तथा गुरु चतुर्थ मंगलमय है। आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। सिंह व धनु राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। नारंगी व पीला शुभ है। मंगल के द्रव्य गेंहू व मसूर का दान करें।

  1. धनु राशिफल-

आज चन्द्रमा सप्तम व सूर्य चतुर्थ है। व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। जॉब में उन्नति व रुके धन लाभ के संकेत हैं। लाल व नारंगी रंग शुभ है।

  1. मकर राशिफल-

राजनीति में प्रोग्रेस है, कोई बड़ी सफलता मिलेगी। परिवार संबंधित निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। सफेद व हरा रंग शुभ है। चन्द्रमा आज इसी राशि से 6th है। शिव उपासना करें।

  1. कुम्भ राशिफल-

व्यवसाय को लेकर तनाव रहेगा। जॉब में नवीन कार्य आरंभ होंगे। गुरु इसी राशि में हैं। धन में वृद्धि होगी। हरा व सफेद रंग शुभ है। तिल दान करना श्रेयष्कर है।

  1. मीन राशिफल-

मंगल के शुभ गोचर से शुभता बढ़ती है। धन आगमन के संकेत हैं। परिवार में थोड़ा तनाव संभावित है। गृह कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। तिल दान करना उचित है।

ज्योतिषाचार्य
पंडित आत्मा राम पांडेय “काशी”
संपर्क सूत्र 9838211412, 8707666519,9455522050
कार्यालय – निकट पालीटेक्निक डी 111/4 इंदिरा नगर लखनऊ।
Appointment for Whatsapp no.- 9838211412 .