डीएचएल इंफ़्राबुल्स समूह के चेयरमैन सन्तोष कुमार सिंह को लाइफ़ टाइम इंटरप्रेनर अचीवमेंट अवार्ड

दिल्ली में ग्लोबल एम्पायर संस्था ने सम्मानित किया

चेयरमैन सन्तोष कुमार सिंह

लखनऊ। डीएचएल इंफ़्राबुल्स इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन सन्तोष कुमार सिंह को गुरुवार को दिल्ली में ग्लोबल एम्पायर संस्था ने लाइफ़ टाइम इंटरप्रेनर अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। सिंह को मुख्य अतिथि लॉर्ड दिलजीत सिंह राणा सांसद हाउस ऑफ़ लॉ लंदनर्ड यूके, नीरज शर्मा एंबेसडर पलाऊ, विंग कमांडर रजिंदर चौधरी (रिटायर्ड) एंबेसड़र लूथियाना की ओर से यह अवार्ड दिया गया।

वर्ष 2010 में इंदौर से रियलइस्टेट कार्य शुरू कर डीएचएल इंफ़्राबुल्स समूह आज मध्य भारत में अपनी बड़ी पहचान बना चुका है। यह समूह रियल एस्टेट,  आइ टी एवं टूरिज़म के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। इंदौर के साथ समूह भोपाल देवास धार, नागपुर महाराष्ट्र के साथ ही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी कार्य कर रहा है। अवार्ड लेने के बाद संतोष कुमार सिंह भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि यह अवार्ड मेरे पिता को समर्पित है। उन्हीं की प्रेरणा से सदा आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा मिलती है। सन्तोष सिंह ने अपने ग्राहकों और समूह के सभी साथियों विशेष कर अपने पार्टनर संजीव जायसवाल और अनिरुध देव एवं सभी डायरेक्टर सेल्स वाइस प्रेसिडेंट का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अपने साथियों के सहयोग से हमने पिछले दशक में बेहतर काम किया है। साथ ही अगले दशक में  और बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा।