नोएडा में सालों से फंसी हुई रजिस्ट्रियां आज से होंगी शुरू हो जाएगी। नोएडा में प्रथम फेज में 3200 रजिस्ट्रियां होंगी। जबकि, ग्रेटर नोएडा में प्रथम फेज में 10283 रजिस्ट्रियां होंगी। नोएडा के 37 बिल्डरों ने बकाए की 25% तकरीबन 30 करोड़ की राशि जमा कर दी है।
ग्रेटर नोएडा में 17 बिल्डरों ने 35 करोड़ रुपए जमा कराए हैं। आज सेक्टर 77 जेनिथ सोसाइटी में रजिस्ट्री कैम्प लगा है। अमिताभ कांत कमेटी में लिए गए फैसलों के बाद रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू हुई। बता दें कि जिले में सालों से लगभग 2 लाख रजिस्ट्रियां रुकी हुई हैं।
यहां होगा रजिस्ट्री
डिवाइन इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर 108, कैपिटल इंफ्रा, एम्स आरजी सेक्टर 75, HR ओरेकल सेक्टर 77, गुलशन होम्स, एक्सप्रेस बिल्डर सेक्टर 77, ग्रेनो के JSS बिल्डकॉन,ननराला वर्ल्ड, एसएजी, स्टार सिटी, ट्राइडेंट, गुलशन होम्स, निराला इंफ्रास्ट्रक्चर,पंचशील बिल्डटेक, पूर्वांचल प्रोजेक्ट, श्रीधर बिल्डर के प्रोजेक्ट में रजिस्ट्री होगी।
Govardhan Times | गोवर्धन टाइम्स Hindi News Portal & NewsPaper