21 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी सलमान-कैटरीना की टाइगर 3

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 , 21 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी।
यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म टाइगर 3 में सलमान खान और कैटरीना कैफ की मुख्य भूमिका है। टाइगर 3 की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। एक बार फिर सलमान खान ईद पर फैंस को सरप्राइज देने आ रहे हैं।

‘टाइगर 3’ के टीजर वीडियो के साथ मेकर्स ने रिलीज डेट की घोषणा की है। ‘टाइगर 3’ 21 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी। इस टीजर वीडियो में टाइगर 3 से सलमान-कैटरीना कैफ का फर्स्ट लुक भी देखने को मिला है। सलमान खान ने खतरनाक टाइगर 3 के टीजर वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, हम सब अपना अपना ख्याल रखें, टाइगर 3 ईद 2023 पर आ रही है। टाइगर 3 हिंदी के साथ तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी। यशराज फिल्म्स की टाइगर 3 अपने आसपास के सिनेमाघरों में 21 अप्रैल 2023 को जाकर जरूर देखें।