आज वृश्चिक राशि वालों को व्यवसाय में मिलेगी सफलता

पण्डित आत्मा राम पाण्डेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र ……🖊️

         📜आज का राशिफल📜

1.मेष राशिफल- आज राशि स्वामी मंगल का अष्टम व बुध गोचर रियल स्टेट व्यवसाय के लिए अनुकूल है। उड़द का दान करें। जॉब में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। लाल व सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- राशि स्वामी शुक्र इस समय इस राशि से अष्टम में है व चन्द्रमा पंचम  शुभ हैं। पारिवारिक कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल आपसे जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। मूंग का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। टीवी व फिल्म जॉब के करियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल- चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर मंगलमय है। बैंकिंग व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। हरा व बैगनी रंग शुभ है। व्यवसाय में लाभ दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- गुरु का कुम्भ गोचर व्यावसायिक कार्यों के लिए मंगलमय है। नवीन व्यवसाय के लिए अनुकूल समय है। बैंकिंग व आईटी जॉब में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। शिक्षा में गुरु व चन्द्रमा गोचर उन्नति दे सकते हैं। बैंगनी व हरा रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।

5. सिंह राशिफल- जॉब में सूर्य बुध के तृतीय व शुक्र के धनु गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाणी के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। नारंगी व हरा रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- धार्मिक सत्संग से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का इस राशि में  गोचर व्यवसाय में लाभ देगा। बैंगनी व नारंगी रंग शुभ है। मूंग का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

7. तुला राशिफल- व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पिता के आशीर्वाद से लाभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- आज सूर्य बुध बुध इसी राशि में है। उदर विकार संभावित है। जॉब में बड़ा लाभ हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

9. धनु राशिफल-  आज गुरु का तृतीय, शनि का द्वितीय व सूर्य का द्वादश गोचर सफलता के लिए अति अनुकूल है। बिजनेस नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। बैंगनी व आसमानी रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

10. मकर राशिफल- नवम चन्द्रमा पॉलिटिक्स में उन्नति देंगे। शुक्र व बुध बैंकिंग व फाइनेंस जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल- शुक्र, धनु, गुरु, कुम्भ व शनि अभी इसी राशि से द्वादश हैं। चन्द्रमा का खष्ठम गोचर छात्रों को लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व बैगनी रंग शुभ है। शनि के द्रव्य तिल का दान करें। सुंदरकांड का पाठ करें।

12. मीन राशिफल- राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। गुरु का द्वादश व चन्द्रमा का सप्तम गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। पीला व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

ज्योतिषाचार्य

पंडित आत्मा राम पांडेय “काशी”

संपर्क सूत्र 9838211412, 8707666519,9455522050

कार्यालय – निकट पालीटेक्निक इंदिरा नगर लखनऊ।

Appointment for Whatsapp no.- 9838211412