वृष राशि वाले छात्रों का आज बनेगा कैरियर

पण्डित आत्मा राम पाण्डेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र…..🖊️

     📜आज का राशिफल📜

1.मेष राशिफल-
आज शनि चन्द्रमा दशम व सूर्य शुक्र नवम छात्रों के लिए अनुकूल है। आज व्यवसाय से सम्बंधित प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कार्यों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है।

  1. वृष राशिफल-
    अष्टम शुक्र रोग दे सकता है। आर्थिक सोच को विस्तार देंगे। जमीन खरीदने का प्लान बनेगा।हरा व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। माता का आशीर्वाद लें। छात्रों के करियर में प्रोग्रेस है।
  2. मिथुन राशिफल-
    शुक्र का सप्तम व सूर्य शुक्र शुभ प्रभाव में हैं। जॉब से जुड़े लोग परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। व्यवसाय सम्बन्धित कार्यों में सफलता दिख रहा है।
  3. कर्क राशिफल-
    आज सूर्य धनु व चन्द्रमा मकर राशि में हैं। शुक्र व बुध जॉब के लिए अनुकूल हैं। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। लाल व नारंगी रंग शुभ है।पिता के आशीर्वाद से प्रसन्न रहेंगे।
  4. सिंह राशिफल-
    जॉब में राशि स्वामी सूर्य का इस राशि से पंचम व गुरु के सप्तम प्रभाव से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज धन के लेन देन के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। लाल व बैगनी रंग शुभ है।
  5. कन्या राशिफल-
    मैनेजमेंट व आईटी जॉब के लोग अपने करियर से खुश रहेंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें। विष्णु जी की उपासना करें।
  6. तुला राशिफल-
    जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति तथा शुभ लाभ है। ऋग्वैदिक श्री सूक्तम का 16 बार पाठ करें। लाल व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।
  7. वृश्चिक राशिफल-
    परिवार में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को करियर में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।
  8. धनु राशिफल-
    आज शनि व चन्द्रमा का एकसाथ द्वितीय व गुरु का कुम्भगोचर अति अनुकूल है। राजनीतिज्ञों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। नीला व हरा रंग शुभ है। शुक्र आर्थिक सुख से लाभान्वित करेंगे।
  9. मकर राशिफल-
    शुक्र के द्वादश व चन्द्रमा के मकर गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ है। मैनेजमेंट व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। पीला व लाल रंग शुभ हैअन्न दान करें।
  10. कुम्भ राशिफल-
    गुरु अभी इसी राशि में व शनि द्वादश हैं। शुक्र व चन्द्रमा के मकर व सूर्य का धनु गोचर बिजनेस व जॉब में बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन सुखद रहेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। मंगल द्रव्यों लाल वस्त्र व तिल का दान करें।
  11. मीन राशिफल-
    सूर्य का दशम वचन्द्रमा शनि का एकादश तथा शुक्र का मकर में गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। जॉब में प्रोमोशन संभावित है। पीला व सफेद रंग शुभ है। विष्णु जी की पूजा करते रहें। उड़द का दान करें।

ज्योतिषाचार्य
पंडित आत्मा राम पांडेय “काशी”
संपर्क सूत्र 9838211412, 8707666519,9455522050
कार्यालय – निकट पालीटेक्निक डी 111/4 इंदिरा नगर लखनऊ।
Appointment for Whatsapp no.- 9838211412 .