आज मीन राशि वालों को राजनीति में तो मेष के लोगों को नौकरी में होगा विशेष लाभ

📜आज का राशिफल📜

1.मेष राशिफल-
आज गुरु व चन्द्रमा का एकादश गोचर व्यवसाय के लिए अनुकूल है। आज जॉब में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है।

  1. वृष राशिफल-
    सूर्य का धनु गोचर बैंकिंग व आईटी जॉब में कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल व चन्द्रमा जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। हेल्थ में प्रॉब्लम संभावित है।
  2. मिथुन राशिफल-
    गुरु व चन्द्रमा का नवम व सूर्य का धनु राशि में गोचर इस राशि वालों को जॉब में प्रोन्नति देता है। आज का दिन मंगलमय है। व्यवसाय करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। हरा व सफेद रंग शुभ है। आर्थिक लाभ दिख रहा है।
  3. कर्क राशिफल-
    जॉब परिवर्तन के लिए अनुकूल समय है। व्यवसाय में कोई नया कार्य प्राप्त करने में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। बिजनेस में चन्द्र व शुक्र गोचर उन्नति दे सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। धर्म सम्बन्धित कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।
  4. सिंह राशिफल-
    राशि स्वामी सूर्य के धनु व चन्द्रमा गुरु के इस राशि से सप्तम गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। विष्णु जी के मंदिर जाएं। पीला व नारंगी रंग शुभ है।
  5. कन्या राशिफल-
    राजनीतिज्ञ सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का खष्ठम गोचर स्वास्थ्य में लाभ देगा। हरा व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।
  6. तुला राशिफल-
    पॉलीटिक्स में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब में उच्चाधिकारियों से प्रोमोशन में लाभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व बैंगनी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।
  7. वृश्चिक राशिफल-
    जॉब में कार्यस्थल पर किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी।सफेद व हरा रंग शुभ है। सवा किलो मूंग की दाल का दान करें।
  8. धनु राशिफल-
    आज तृतीय गुरु व चन्द्रमा राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल फल प्रदान कर सकते हैं। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी।धन का व्यय होगा। आसमानी व बैंगनी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।
  9. मकर राशिफल-
    शनि इस राशि में रहकर व द्वितीय गुरु बीटेक व मेडिकल फील्ड के छात्रों को करियर में उन्नति देंगे। द्वितीय चन्द्रमा जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।
  10. कुम्भ राशिफल-
    चन्द्रमा व गुरु एकसाथ इस राशि में है। व्यवसाय में लाभ प्रदान कर सकते हैं। सफेद व लाल रंग शुभ है। शनि के द्रव्य तिल का दान करें। हनुमानबाहुक का पाठ करें।
  11. मीन राशिफल-
    गुरु व चन्द्रमा का एकसाथ द्वादश प्रभाव शुभ है। सूर्य का धनु गोचर जॉब में पद परिवर्तन दे सकते हैं। आज उदर विकार से कष्ट हो सकता है। लाल व नारंगी रंग शुभ है। शनि से सम्बंधित द्रव्य तिल का दान करें।

ज्योतिषाचार्य
पंडित आत्मा राम पांडेय “काशी”
संपर्क सूत्र 9838211412, 8707666519,9455522050
कार्यालय – निकट पालीटेक्निक इंदिरा नगर लखनऊ।
Appointment for Whatsapp no.- 9838211412 .