आज मकर राशि वालों पर रहेगी हनुमानजी की विशेष कृपा

पण्डित आत्मा राम पाण्डेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र…..🖊️

   📜 आज का राशिफल📜

1.मेष राशिफल-
आज चन्द्रमा व शनि का दशम गोचर व्यवसाय के लिए अनुकूल है। आज जॉब से संबंधित प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। शुक्र का धनु प्रभाव इस राशि के लिए शुभ रहेगा। लाल रंग शुभ है।

  1. वृष राशिफल-
    शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय को विस्तार देंगे। मकान खरीदने का प्लान बनेगा। हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। राजनीतिज्ञों के करियर में प्रोग्रेस है।
  2. मिथुन राशिफल-
    चन्द्र व शनि का अष्टम व सूर्य का खष्ठम गोचर मंगलमय है। मीडिया व आईटी जॉब से जुड़े लोग परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। बैंगनी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।
  3. कर्क राशिफल-
    चन्द्र व शनि का सप्तम व शुक्र का खष्ठम गोचर व्यवसाय के लिए अनुकूल हैं। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। व्यवसाय में गुरु व शनि गोचर थोड़ा तनाव दे सकते हैं। पीला रंग शुभ है। शिक्षा में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे।
  4. सिंह राशिफल-
    जॉब में चन्द्रमा के पंचम व राशि स्वामी सूर्य के इस राशि से चतुर्थ गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज धन के लेन देन के प्रति सतर्क रहें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।बैगनी रंग शुभ है।
  5. कन्या राशिफल-
    राजनीति से जुड़े लोग अपने करियर से खुश रहेंगे। श्री सूक्त का पाठ करें। नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें। हनुमान जी की उपासना करें।
  6. तुला राशिफल-
    जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति तथा व्यवसाय में शुभ लाभ है। बैंगनी रंग शुभ है। तिल का दान करें। श्री सूक्त के मंत्र लाभदायक रहेंगे।
  7. वृश्चिक राशिफल-
    किसी नजदीकी रिश्ते में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। नारंगी रंग शुभ है। अन्न का दान करें।
  8. धनु राशिफल-
    आज प्रातःकाल 07:42 के बाद गुरु व चन्द्र का इसी राशि से द्वितीय व सूर्य का एकादश भाव में होना अति अनुकूल है। जॉब संबंधित प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय गृह कार्यों में होगा। आसमानी रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख से लाभान्वित करेंगे।
  9. मकर राशिफल-
    गुरु द्वितीय, शनि व चन्द्रमा के इसी राशि में तथा सूर्य के दशम गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ है। बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नारंगी रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें। गेंहू का दान करें।
  10. कुम्भ राशिफल-
    गुरु इसी राशि में व चन्द्रमा अभी इसी राशि से द्वादश हैं। सूर्य का नवम व शनि का द्वादश गोचर प्रत्येक कार्यों में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन सुखद रहेगा। हरा रंग शुभ है। राहु के द्रव्यों उड़द व नीले वस्त्र का दान करें।
  11. मीन राशिफल-
    शनि व चन्द्रमा के एकादश गोचर से जॉब व व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ हो सकता है। बैंकिंग व आईटी जॉब में बहुत जल्द प्रोमोशन संभावित है। पीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें। गाय को गुड़ खिलाएं।

ज्योतिषाचार्य
पंडित आत्मा राम पांडेय “काशी”
संपर्क सूत्र 9838211412, 8707666519,9455522050
कार्यालय – निकट पालीटेक्निक इंदिरा नगर लखनऊ।