उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने आंदोलन का अल्टीमेटम दिया

लखनऊ। प्रदेश सरकार की ओर से मांगों की अनदेखी करने पर उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के तत्वावधान में कर्मचारियों की बैठक हुई, जिसमे आंदोलन की रूपरेखा बनाई गई। बैठक में पहुंचे मंडल अध्यक्ष व जिला अध्यक्षों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि शासन प्रशासन की ओर से पूर्व में जो जायज मांगे मानी गईं थी। उस पर भी आज दिन तक अमल नहीं किया गया। लिहाजा अब वह आंदोलन को बाध्य हो रहे हैं।

चरणवार आंदोलन की रूपरेखा

-दिनांक 10-11-2021 मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन समस्त जनपदों से जिलाधिकारी के माध्यम से दिया जाएगा !

– दिनांक 25-11-2021 काला फीता बांध कर सांकेतिक हड़ताल से शुरुआत होगी।

– दिनांक 26-11-2021 को समस्त जनपदों में एक घंटा कार्य बहिष्कार किया जाएगा !

-दिनांक 27-11-2021 को थाली एवं ताली बजा कर सांकेतिक विरोध दर्ज कराते हुए शासन प्रशासन को अंतिम चेतावनी दी जाएगी !

-दिनांक 29-11-2021 को पूर्ण संख्या बल के साथ एमडी आफिस का घेराव किया जाएगा!

-दिनांक 30-11-2021 से आकस्मिक सेवाओं को छोड़ कर सामूहिक कार्य बहिष्कार किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी!