जोजोबा ऑयल में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन-ई कॉपर विटामिन-बी और कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो स्किन के लिए फायदेमंद हैं। आप चेहरे के लिए इसका इस्तेमाल कई तरीकों से कर सकते हैं।
जोजबा ऑयल त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। यह त्वचा को अंदर से पोषित करता है। इसके इस्तेमाल से आप त्वचा संबंधी समस्या से राहत पा सकते हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से आप चेहरे की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं। जोजोबा ऑयल में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन-ई, विटामिन-बी, कॉपर और कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो मुंहासे, झुर्रियां, दाग-धब्बे आदि समस्या को दूर करने में सहायक हैं। यह त्वचा के लिए एंटी बैक्टीरियल गुण का काम करता है।
जोजोबा ऑयल में विटामिन ई पर्याप्ता मात्रा में पाया जाता है, जो स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। यह त्वचा की गंदगी को साफ करता है। इस तेल में एंटी बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं, जिससे पिम्पल्स की समस्या से राहत मिल सकती है। यह सन बर्न की समस्या से भी छुटकारा दिलाने में कारगर है। तो, चलिए जानते हैं, चेहरे पर जोजोबा ऑयल कैसे इस्तेमाल करें।
– आप जोजोबा ऑयल का इस्तेमाल नींबू के रस के साथ कर सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच नींबू के रस में 3-4 बूंद जोजोबा तेल मिलाएं और इससे चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 15 मिनट के बाद पानी से धो लें। आप इस प्रक्रिया को सप्ताह में 2-3 बार कर सकते हैं।
– ग्लिसरिन के साथ जोजबा ऑयल मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में बराबर मात्रा में ग्लिसरिन और जोजोबा तेल मिलाएं। आप रोजाना नहाने के बाद इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
– आप जोजोबा तेल से चेहरे की मालिश कर सकते हैं। रोजाना सोने से पहले चेहरे को साफ कर लें, फिर जोजोबा तेल से मालिश कर सकते हैं। यह त्वचा में नमी बनाए रखता है।
Govardhan Times | गोवर्धन टाइम्स Hindi News Portal & NewsPaper