मोटी और घनी आइब्रो का सपना पूरा कर सकते हैं, आइए जानते हैं कैसे

चेहरे पर एक परफेक्ट आइब्रो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। लेकिन जिन लड़कियों की प्राकृतिक रूप से मोटी और घनी आइब्रो नहीं होती वो इसकी कमी महसूस करती हैं और कई बार निराश भी हो जाती है। ऐसी लड़कियां पार्टी या किसी खास उत्सव में जाने से पहले आइब्रो को मोटा दिखाने के लिए तरह-तरह की तरीके खोजती रहती हैं। अगर आपकी भी आइब्रो पतली और हल्की है तो आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताते हैं, जो ज्यादातर घरों में इस्तेमाल की जाती है, जिसकी मदद से आप मोटी और घनी आइब्रो का सपना पूरा कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे-

भौंह को गहराई प्रदान करें-
पतली भौंहों को मोटी और गहरी भौंहों में बदलने के लिए आप बेसिक आइब्रो क्रीम या मॉइस्चराइजर की मदद ले सकते हैं। इसके लिए हार्ड ब्रिसल्स वाले एंगल्ड ब्रश से, हल्के हाथों का उपयोग करके अपने भौं में लगाएं। हल्के हाथ से इसके कई स्ट्रोक लगाएं। अपने भौंह के प्राकृतिक छोर को अधिक न भरें। इसके अलावा अपनी भौंहों को मोटा दिखाने के लिए हमेशा बीच से शुरू करते हुए बाहर की तरफ फैलाएं।

साबुन लगाएं-
साबुन को अपने पूरे भौंहों पर अच्छे से लगाएं और एक बूंद या दो पानी छिड़कर इसे अच्छे से मिलाएं। ताकि साबुन पूरे आइब्रो पर अच्छे से फैल जाए। कुछ देर इसे ऐसे ही आइब्रो पर लगे हुए छो़ड़ दें। फिर एक ब्रश लें और उसी की मदद से साबुन की सबसे ऊपरी परत को हल्के से खुरचें। यह आपके स्पूली ब्रश को साबुन से कोट करेगा।

खाली आइब्रो वाली जगह को सेट करें-
 सीधे से ऊपर की ओर ब्रश करने की जगह थोड़ा तिरछा जाएं। यह भौंहों को पंखदार रूप देने में मदद करेगा और साबुन द्वारा बनाए गए किसी भी गुच्छे को बाहर निकाल देगा। इसी तरह उंगलियों के साथ जगह जगह इसे अच्छे से मिलाएं, भौंहों को दबाएं और अपने भौंहों के आकार को समान बनाएं। 

कंसीलर और हाइलाइटर का इस्तेमाल-
कंसीलर को हाथों पर लगाएं, जो कम से कम दो शेड्स हल्का और हाइलाइटर हो। ऐसा करने के लिए एक सपाट ब्रश का उपयोग करें, यह न केवल भौंहों को साफ करने में मदद करता है, बल्कि आपकी भौंह की हड्डी पर भी जोर देता है। अपने भौंह को उठाएं या पॉप करें, बस भौं के आर्च के नीचे थोड़ा हाइलाइटर ब्रश करें। इस तरह का रेगुलर प्रयोग आपके  आइब्रो को घना बनाने में मदद करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.