आज पूरी दुनिया योग और उसके फायदो से पूरी तरह परिचित है। हालाँकि आज भी बीमारियां और शारीरिक परेशानियां जैसे मोटापा आदि बढ़ता जा रहा है। लोग आज भी कई बीमारियों से घिरे हुए हैं। ऐसे में लोगों को बीमारियों से बचने के लिए योग और एक्सरसाइज को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। वैसे शरीर की इम्युनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट करना सबसे अहम है और इसके लिए हठ योग में कई योग आसान शामिल हैं। इसी लिस्ट में एक है धनुरासन। इसे बो पोज के नाम से भी जानते हैं और इसको करने से कई लाभ होते हैं। आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं।

धनुरासन के फायदे-
– धनुरासन शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
– धनुरासन करने से किडनी स्वस्थ रहती है।
– धनुरासन से बॉडी के सभी हिस्सों में ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है।
– धनुरासन पाचन क्रिया में सुधार करता है, जिससे भूख खुलकर लगती है।
– धनुरासन करने से कैलोरीज बर्न होती हैं और मोटापा कम होता है।
– धनुरासन अस्थमा और डायबिटीज जैसी बीमारियों में फायदेमंद है।
– धनुरासन करने से पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव होता है, जिससे पीठ का दर्द ठीक हो सकता है।
– धनुरासन करने से पीरियड के दर्द में आराम मिलता है।
– धनुरासन पेट की मांसपेशियों को मजबूत और लचीला बनाता है।
धनुरासन कैसे करें- धनुरासन करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर अपने पेट के बल लेट जाएं और पैरों को अपने हिप्स के पास ले आएं। उसके बाद सांस अंदर ले जाते हुए अपने पैरों के टखनों को हाथों से पकड़ लें। अब गर्दन को सीधा करें और सामने की तरफ देखें, सांस लें। इसके बाद शरीर को धनुष की पोजीशन में लाकर लंबी गहरी सांस लें, इस पोजीशन में तब तक रहें जब तक कोई परेशानी महसूस ना हो। अब करीब 30 सेकंड बाद सांस को धीरे से छोड़ते हुए जमीन पर लेट जाएं।
 Govardhan Times | गोवर्धन टाइम्स Hindi News Portal & NewsPaper
Govardhan Times | गोवर्धन टाइम्स Hindi News Portal & NewsPaper
				 
			 
		
		 
						
					 
						
					