सेब का जूस बनाने में बहुत ही आसान होता है और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद। तो अगर आप फिट रहना चाहते हैं तो रोजाना सेब का जूस पीना शुरू करें। यहां जान लें इसे बनाने का तरीका।

कितने लोगों के लिए : 4
सामग्री :
3 सेब, 1 कप शक्कर, 2 चम्मच काला नमक, 1 गिलास पानी
विधि :
– सबसे पहले में सेब को अच्छी तरह धो लें।
– इसके बाद उन्हें छिल लें और छोटे-छोटे टुकङों में काट लें।
– मिक्स जार में सेब के टुकड़े डालें।
– इसके साथ-साथ इसमें चीनी, पानी और काला नमक भी डाल दें।
– सारी चीज़ों को अच्छे से पीस लें।
– सेब के जूस में थोड़ा पानी भी मिला लें।
– जूस को छान लें।
– अब सेब का जूस बिल्कुल तैयार है।
Govardhan Times | गोवर्धन टाइम्स Hindi News Portal & NewsPaper