अगर आपकी शादी में अशुभ ग्रहों की वजह से बाधा आ रही है, तो इन आसान उपाय को जरूर करें..

 कुंडली में ग्रहों को शुभ और अशुभ ग्रह की श्रेणी में बांटा गया है। शुभ ग्रह के रहने पर जल्द शादी हो जाती है। वहीं अशुभ ग्रह के रहने पर शादी में देर होती है। बुध गुरु शुक्र और चंद्र को शुभ ग्रह कहा जाता है।

 सनातन धर्म में शादी को पवित्र कर्म कांड माना गया है। विधि के विधान द्वारा नियत तिथि पर जातक की शादी हो जाती है। हालांकि, कुंडली में ग्रह दोष लगने पर किसी भी जातक की शादी में बाधा आती है। इसके लिए ज्योतिष ग्रह दोष दूर करने के उपाय बताते हैं। कुंडली में ग्रहों को शुभ और अशुभ ग्रह की श्रेणी में बांटा गया है। शुभ ग्रह के रहने पर जल्द शादी हो जाती है। वहीं, अशुभ ग्रह के रहने पर शादी में देर होती है। बुध, गुरु, शुक्र और चंद्र को शुभ ग्रह कहा जाता है। वहीं, मंगल, राहु, केतु और शनि को अशुभ ग्रह की श्रेणी में रखा गया है। सूर्य ग्रहों की युति के अनुरूप फल देते हैं। अगर आपकी शादी में अशुभ ग्रहों की वजह से बाधा आ रही है, तो इन आसान उपाय को जरूर करें। आइए जानते हैं-

-राहु दोष को दूर करने के लिए देवों के देव महादेव की पूजा करना का विधान है। इसके लिए रोजाना जल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग पर अर्घ्य दें। वहीं, शनिवार को प्रवाहित जलधारा में नारियल बहाने से भी राहु का प्रभाव कम होता है।

-केतु के रहने पर गुप्त शत्रुओं की वजह से शुभ काम में बाधा आती है। इसके लिए मांगलिक कार्य की जानकारी किसी से शेयर न करें। केतु की बाधा दूर करने के लिए हर सोमवार और शुक्रवार को शिवजी की पूजा विधि विधान पूर्वक करें।

-शनि के रहने पर शादी में बहुत बाधा आती है। ज्योतिषों की मानें तो शनि के प्रभाव को कम करने के लिए साबुत उड़द, लोहा, काला तिल, कंबल आदि चीजों का दान करें। इससे शादी में आ रही बाधा दूर हो जाती है।

-प्रबल मंगल रहने पर जातक मांगलिक हो जाता है। इसके लिए ज्योतिष कुंभ विवाह और अर्क विवाह करने की सलाह देते हैं। इसके अलावा, मंगलवार के दिन लाल चीजों का दान करना भी शुभ होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.