अगर आप भी शिव मंदिर जाने का विचार कर रहे हैं तो इन मंदिरों में जरूर जाएं..

भगवान शिव को समर्पित सावन का पावन महीना शुरू हो चुका है। लोग भोलेबाबा को खुश करने के लिए पूजा-पाठ और व्रत-उपवास रख रहे हैं। इसके अलावा कई लोग इस मौके पर मंदिरों में भोलेनाथ के दर्शन करने भी जा रहे हैं। अगर आप भी शिव मंदिर जाने का विचार कर रहे हैं तो इन मंदिरों में जरूर जाएं।

 बारिश की रिमझिम फुहार के साथ ही सावन का पावन महीना शुरू हो चुका है। यह महीना खासतौर पर भगवान शिव को समर्पित होता है। ऐसे में इस मौसम में भोलेनाथ को खुश करने के लोग जमकर पूजा-पाठ करते हैं और व्रत भी रखते हैं। इतना ही नहीं सावन के महीने में लगभग सभी शिव मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। लोग देशभर में मौजूद अलग-अलग शिव मंदिरों में भगवान शिव के दर्शन के लिए दूर-दूर से पहुंचते हैं।

इस बार सावन दो महीने का है। ऐसे में अगर आप भी इस पावन मौके पर अगर आप भी भगवान शिव के दर्शन के लिए मंदिर जाने का विचार बना रहे हैं, तो आज हम इस आर्टिकल में आपको बताएंगे देश के कुछ प्रसिद्ध शिव मंदिरों को बारे में, जहां आपको एक बार जरूर जाना चाहिए।

सोमनाथ मंदिर

गुजरात स्थित सोमनाथ शिव मंदिर देश-दुनिया में काफी मशहूर है। बारह ज्योर्तिलिंग में से एक होने की वजह से इस मंदिर की अपनी अलग मान्यता है। यहां हर साल भारी संख्या में दूर-दूर से भक्त भोलबाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। सावन में इस मंदिर के दर्शन करना शुभ माना जाता है।

महाकालेश्वर मंदिर

मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल बी दुनियाभर में काफी मशहूर है। यहां हर साल भारी संख्या में भक्त दर्शन करने के लिए आते हैं। खासतौर पर सावन के महीने यहां लोगों की काफी भीड़ देखने को मिलती है। यहां सावन के दौरान बाबा महाकाल की सवारी निकाली जाती है, जिसके तहत भोलेनाथ नगर भ्रमण कर अपनी प्रजा का हाल जानते हैं।

श्री बृहदेश्वर मंदिर

तमिलनाडु के तंजौर में मौजूद यह मंदिर भगवान के सबसे प्राचीन और विशाल मंदिरों में से एक है। मान्यता है कि इस मंदिर को 11 वीं शताब्दी में चोल प्रथम ने बनवाया था। सावन में महीने में अगर आप शिव मंदिर जाने का सोच रहे हैं, तो आप यहां जा सकते हैं। इस मंदिर को भक्त पेरिया कोविल, राजराजेश्वर और राजराजेश्वरम के नाम से भी जाना जाता हैं।

बैद्यनाथ मंदिर

झारखंड के देवघर में मौजूद बैद्यनाथ मंदिर भी भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इस मंदिर को भी शिव के प्राचीन मंदिरों में गिना जाता है। सावन में महीने में यहां र भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। यह मंदिर अपनी कथाओं और वास्तुकला की शैली के लिए भी जाना जाता है।

भोजपुर मंदिर

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से कुछ दूरी पर स्थित भोजपुर मंदिर भी भगवान शिव के प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिरों में से एक है। प्राचीन काल में बने इस मंदिर में मौजूद शिवलिंग को सबसे विशाल शिवलिंग का दर्जा मिला हुआ है। ऐसा माना जाता है कि यह मंदिर एक रात में बनकर तैयार हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.