असिस्टेंट इंजीनियर सिविल के पदों पर निकली वैकेंसी..

आयोग ने हाल ही मेंं ने जल शक्ति विभाग में असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों के पास 28 जनवरी, 2023 तक का मौका है। इसके बाद आवेदन विंडो बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 28 जनवरी, 2023 तक jkpsc.nic.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक 29 जनवरी से 31 जनवरी, 2023 तक अपने आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे। परीक्षा अप्रैल 2023 के चौथे सप्ताह में आयोजित हो सकती है। फिलहाल सटीक डेट जारी नहीं की गई है। भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन की जांच कर सकते हैं।

जेकेपीएससी ने सीसीई मुख्य परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा 20 फरवरी, 2023 से शुरू होगी और 2 मार्च, 2023 तक चलेगी। जम्मू एंड कश्मीर लोक सेवा आयोग ने कंबाइंड कॉम्पिटिटिव मेंस एग्जाम परीक्षा की तिथि के संबंध में आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर इसकी घोषणा की है। अब ऐसे में, जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसकी जांच कर सकते हैं। आधिकारिक सूचना के अनुसार, सीसीई मुख्य परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। इसके अनुसार, सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर का सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक संचालित किया जाएगा।

शेड्यूल के अनुसार, 20 फरवरी, 2023 को सुबह की पाली में निबंध पेपर 1 और दोपहर की पाली में इंग्लिश की परीक्षा होगी। वहीं, 21 फरवरी, 2023 को सुबह की शिफ्ट में जनरल स्टडीज पेपर 2 और दोपहर की पाली में जनरल स्टडीज पेपर 3 आयोजित किया जाएगा। वहीं, 23 फरवरी, 2023 को जनरल स्टडीज पेपर 3 परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.