आइए जानते हैं  स्ट्रॉबेरी  का शरबत बनाने की विधि..

गर्मी से राहत पाने के लिए आप स्ट्रॉबेरी का सेवन कर सकते हैं। इसे काफी कम समय में तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं बनाने की विधि।

कितने लोगों के लिए : 4

सामग्री :

6 नारंगी, 1 बड़ा चम्मच फेटी हुई क्रीम, 4 बड़े स्ट्रॉबेरी, 1 बड़ा चम्मच शहद,

विधि :

– सबसे पहले स्ट्रॉबेरी के ऊपरी हिस्से को हटा दें और उन्हें आधे में काट लें। संतरे के भी छिलके हटा लें।

– ब्लेंडर में स्ट्रॉबेरी, संतरे के टुकड़े और शहद डालें। अब इसे ब्लेंड कर लें।

– इस मिश्रण को एक छलनी से छान लें।

– अब इसमें क्रीम और शहद मिलाएं, इसे अच्छी तरह मिक्स कर लें।

– इसे ठंडा करने के लिए फ्रिज में रख लें। बाद में इसका सेवन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.