आपकी थोड़ी सी क्रिएटिविटी और मेहनत से मिनटों में बदल जाएगा घर का लुक, बढ़ जाएगी उसकी रौनक..

सर्दियों में घर को वॉर्म-कोज़ी लुक देना चाहती हैं तो यहां दिए जा रहे आइडियाज करें ट्राय। आपकी थोड़ी सी क्रिएटिविटी और मेहनत से मिनटों में बदल जाएगा घर का लुक। बढ़ जाएगी उसकी रौनक।

गुनगुनी धूप सर्दियों का सबसे बड़ा तोहफा है। इसका लुत्फ लेने के लिए घर की जिस खिड़की से सबसे अच्छी धूप आती हो, उसके पास एक कोज़ी सा सीटिंग कॉर्नर बनाएं। वहां नेचुरल मटीरियल्स जैसे ब्लैक वुड, केन, जूट आदि की एक ऑर्मचेयर लगाएं और दोपहर में मनपसंद किताब पढ़ते हुए गुनगुनी धूप का आनंद लें। यह छोटा सा बदलाव सर्दियों को यादगार बना देगा।

सॉफ्ट वेल्वेट, सिल्क आदि फैब्रिक सर्दियों के लिए परफेक्ट होते हैं। इन्हें इंटीरियर का हिस्सा बनाएं। इनके कुशन, सोफा कवर आदि मिनटों में घर को विंटर फ्रेंडली लुक दे देंगे।

येलो और रस्ट कलर गर्माहट का एहसास कराते हैं, इन्हें इंटीरियर में खासतौर से शामिल करें। बेडरूम में येलो रस्ट प्रिंट का बेडकवर, लीविंग रूम में येलो-ऑरेंज कुशन और येलो अंडरटोन वाले बल्ब लगाकर घर को सर्दियों के लिए तैयार किया जा सकता है। इसके लिए लैवेंडर और पिंक जैसे पेस्टल कलर्स भी बेडरूम में एड किए जा सकते हैं, ये तनाव दूर करने में मददगार होते हैं।

– इसके लिए सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाने के लिए किसी कोने में कुछ ग्रीन प्लांट लगाएं। इससे घर में जीवंतता आएगी।

– रोजाना किसी सुंदर से वास में ताजे फूल लगाएं। घर खुशनुमा एहसास से भर जाएगा।

इन चीज़ों को भी करें घर की सजावट में शामिल

कोज़ी कुशन

कॉटन के कुशन पर ऊन से बना कोई खूबसूरत पैटर्न घर में गर्माहट का एहसास बढ़ाने में मददगार हो सकता है। इसके लिए ऊन से कोई पेड़, फूल या मनपसंद मोटिफ बुनें और सुई-धागे से उसे कुशन पर टांक दें। पैटर्न के मुताबिक इसे बटन या अन्य सजावट की चीज़ों से सजाएं।

स्मार्ट रग

आपके पास हल्के रंग का कोई रग है तो रोलर ब्रश से उस पर कंट्रास्ट कलर में प्लेड या चैक पैटर्न पेंट करें। इसे डाइनिंग एरिया या बेडरूम में बिछाएं। घर को विंटर फ्रेंडली लुक मिलेगा।

हैंगिंग बास्केट

विंटर फ्रेंडली लुक के लिए वूलन कैप के साथ नया प्रयोग कर सकते हैं। जैसे कैप की डोरियों में गांठ बांधने के बाद उसे कील पर बास्केट की तरह लटकाएं और उसमें फूल-पत्तियां और अन्य सजावट की चीज़ें अरेंज करें। क्रिसमस पर घर सजाने के लिए यह आइडिया एकदम मुफीद है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.