गोरखपुर: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डीडीयू में होंगी प्रतियोगिताएं

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठित संस्था गोरखपुर विश्वविद्यालय महिला कल्याण संगठन (गुवा) के तत्वावधान में सात दिवसीय कार्यक्रम ””इंस्पायर इंक्लूजन”” का शुभारंभ शुक्रवार से हो रहा है। गुवा अध्यक्ष प्रो. नंदिता सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति प्रो. पूनम टंडन करेंगी।

सात दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिताओं में संवाद, नुक्कड़ नाटक, रंगोली, सांस्कृतिक प्रतियोगिता, सामूहिक वार्ता आदि जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विश्वविद्यालय के विद्यार्थी प्रतिभाग करेगे। कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.