छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा चाहती है कि..

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कल बहुत जोर-शोर से भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। जीरो टालरेंस की बात की। महाराष्ट्र में अजित पवार प्रफुल पटेल सहित भ्रष्टाचार के सभी आरोपितों को भाजपा में बुला लिया। अब वे सभी गंगाजल से धुल गए हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री ने सीना ठोंककर कहा कि एक भी भ्रष्टाचारी को नहीं छोड़ेंगे।

 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा चाहती है कि सारे भ्रष्टाचारी उसके साथ रहें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आरोपों का उत्तर देते हुए भूपेश ने कहा कि ये चाहते हैं भ्रष्टाचार केवल भाजपा के लोग करें। यदि कोई और भ्रष्टाचार कर रहा है तो भाजपा में आ जाए। उनका उद्देश्य है विपक्ष को बदनाम करना।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कल बहुत जोर-शोर से भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। जीरो टालरेंस की बात की। महाराष्ट्र में अजित पवार, प्रफुल पटेल सहित भ्रष्टाचार के सभी आरोपितों को भाजपा में बुला लिया। अब वे सभी गंगाजल से धुल गए हैं।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री ने सीना ठोंककर कहा कि एक भी भ्रष्टाचारी को नहीं छोड़ेंगे। हम सोच रहे थे कि देश में कोई भ्रष्टाचारी बचेगा नहीं, लेकिन ठीक आठ दिन बाद महाराष्ट्र में जिन लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप थे, सबने पाला बदला और सारे मंत्री बन गए।

भाजपा नेताओं पर बरसे CM बघेल

भूपेश बघेल ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर व्यापम घोटाले के आरोप का क्या हुआ। छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह कहते थे कि एक साल कमीशनखोरी बंद कर दो और 15 साल राज करो। इन पर नान घोटाला, चिटफंड घोटाला, पनामा पेपर घोटाले का आरोप है।

उन्होंने कहा कि 2008 में इनकी संपत्ति एक करोड़ थी और 2018 में 15 करोड़ हो गई। न वह कोई काम करते हैं न उनका बेटा फिर कैसे संपत्ति बढ़ गई। उन्होंने उत्तराखंड के मुक्तेश्वर में एक रिसार्ट बनाया है, क्यों नहीं जांच करते। भ्रष्टाचार में आकंठ में डूबे लोग दूसरों पर अंगुली उठा रहे हैं। बघेल ने वीडियो ट्वीट कर कहा कि यहां केंद्र के इशारे पर ईडी-आइटी का दुरुपयोग कर दबाव बनाया जा रहा है कि इनका नाम लो, लिखवाया जा रहा है कि स्वीकार करो।

‘गाली देकर चले गए पीएम’

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि उम्मीद थी कि पांच साल बाद आए हैं तो कुछ देकर जाएंगे, लेकिन केवल गाली देकर गए हैं। राज्य सरकार को गाली देकर गए हैं। मोदी ने हमारी राजीव गांधी किसान योजना, तेंदूपत्ता संग्राहक योजना की कोई चर्चा नहीं की। इन लोगों ने कभी भी छत्तीसगढ़ के लोगों को सम्मान दृष्टि से नहीं देखा। छत्तीसगढ़ के लोगों को नक्सली समझकर जेल में ठूंस दे देते थे।

भूपेश ने कहा कि फूट डालो और राज करो ज्यादा दिन तक नहीं चलेगा। हम प्रजातांत्रिक तरीके से चलने वाले लोग हैं, सबको जोड़ कर चलने वाले लोग हैं। नफरत के बाजार में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.