निर्माण अधीन योजनाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को समय से कार्य पूर्ण के दिए निर्देश, समय पर पूर्ण हो समस्त कार्य, उप मुख्यमंत्री।
विकास कार्यों में लापरवाही पर अधिकारी होंगे दंडित, उप मुख्यमंत्री।
दिनांक : 12 सितंबर, 2025 को उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने जनपद बस्ती स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय पर मा. जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही जनता से उनके विषयों पर चर्चा की।
उप मुख्यमंत्री जी ने कलेक्ट्रेट सभागार, जनपद बस्ती में जनपद स्तरीय समस्त विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की जिसमें जनहित समस्याओं का तुरंत निस्तारण करने एवं विकास कार्य में गति लाने के निर्देश दिए गए।
श्री मौर्य जी ने अधिकारियों को डबल इंजन सरकार की विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन को समयबद्ध एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस लाइन, बस्ती में निर्माणाधीन पुलिस आवासों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य प्रगति की समीक्षा की तथा निर्माण कार्यों को गति प्रदान करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
श्री मौर्य जी ने जनपद बस्ती की हर्रैया विधानसभा स्थित जूनियर हाई स्कूल में आयोजित ‘हमारी संस्कृति,हमारी विरासत- कजरी महोत्सव -2025’ में सम्मिलित होकर सम्बोधित किया। साथ ही, डबल इंजन सरकार द्वारा परिचालित विभिन्न योजनाओं के प्रतीकात्मक पत्र लाभार्थियों को वितरित किया।
उप मुख्यमंत्री जी को कार्यक्रम के मध्य जानकारी मिलने पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व भारतीय जनता पार्टी बस्ती के नगर अध्यक्ष श्री आलोक पांडेय व सभासद श्री सोनू पांडेय जी की पूज्य माता जी स्वर्गीय उर्मिला पांडेय जी के निधन उपरांत आयोजित ब्रम्हभोज कार्यक्रम में पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित किए।
बैठक एवं कार्यक्रमों में जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी एवं अन्य जनपदीय अधिकारियों के साथ भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सहजानंद राय जी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. समीर कुमार सिंह जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विवेकानंद मिश्र जी, मा. जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य उपस्थिति रहे।