जानिए गुड़हल की चाय पीने के फायदे

इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए एक शोधकर्ता ने कहा कि गुड़हल में फेरुलिक एसिड पाया जाता है। इससे शुगर स्तर कम होता है। साथ ही गुड़हल में एंजाइम भी होता है जो शरीर में कार्बोहाइड्रेट्स को ब्रेक यानी तोड़ता है।

 आजकल ग्रीन टी ट्रेंड में है। इसके बावजूद कुछ लोग दूध वाली चाय पर निर्भर हैं। डॉक्टर भी सेहतमंद रहने के लिए ग्रीन टी पीने की सलाह देते हैं। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप आदि रोगों में ग्रीन टी पीना फायदेमंद होता है। इसके अलावा, लेमन टी, ब्लैक टी और कॉफी समेत कई अन्य टी भी ट्रेंडिंग में हैं। इनमें एक Hibiscus Tea है। इस चाय के बारे में ऐसा कहा जाता है कि ग्रीन टी की तरह यह भी गुणकारी है। इस चाय के सेवन से शुगर इंस्टेंट कंट्रोल होता है। कई शोधों में दावा किया गया है कि गुड़हल की चाय पीने से मोटापा और मधुमेह समेत कई अन्य बीमारियों में बहुत फायदा मिलता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

क्या कहती है शोध

हाल ही में एक शोध में खुलासा हुआ है कि गुड़हल की चाय अन्य चाय की तुलना में अधिक फायदेमंद है। इसमें पॉलीफेनोल एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। इस एंटीऑक्सिडेंट में कार्बनिक एसिड और एन्थोकायनिन शामिल होते हैं, जो उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं। इसके लिए शुगर कंट्रोल करने हेतु गुड़हल पर शोध किया गया। इस शोध में परिणाम संतोषजनक मिला। इस शोध में पाया गया कि रोजाना सुबह में दो कप स्ट्रांग गुड़हल की चाय पीने से शुगर (दवा खाने के समान) कंट्रोल होता है। वहीं, दो कप चाय में कम से कम 5 टी बैग्स का यूज करें।  इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए एक शोधकर्ता ने कहा कि गुड़हल में फेरुलिक एसिड पाया जाता है। इससे शुगर स्तर कम होता है। साथ ही गुड़हल में एंजाइम भी होता है, जो शरीर में कार्बोहाइड्रेट्स को ब्रेक यानी तोड़ता है। इसके अलावा, गुड़हल की चाय पीने से वजन भी कंट्रोल होता है। जानकारों की मानें तो रोजाना कम से कम 2 कप गुड़हल की चाय पी सकते हैं। इससे अधिक सेवन करने से पहले एक बार अपने नजदीक के डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.