
UGC NET 2022 result NTA ने सभी चार चरणों के लिए UGC NET 2022 प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी। उम्मीदवारों को इसके लिए ऑब्जेक्शन उठाने का मौका मिला था। इसके अनुसार पहले दूसरे और तीसरे चरण के लिए अभ्यर्थी 20 अक्टूबर 2022 तक आपत्ति दर्ज करा सकते थे।
यूजीसी नेट परिणाम का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना है। एनटीए NTA द्वारा आयोजित विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट दिसंबर 2021 और जून 2022 के नतीजे जल्द ही रिलीज किए जाएंगे। संभावना जताई जा रही है कि एनटीए जल्द ही नतीजों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर की जाएगी। अब ऐसे में, जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे पोर्टल पर जाकर नतीजों की जांच कर सकते हैं। हालांकि फिलहाल कोई आधिकारिक तिथियों की घोषणा नहीं की गई है, इसलिए रिजल्ट से जुड़ी अपडेट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें। NTA UGC NET Result 2022 परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद फाइनल आंसर-की भी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 9 जुलाई से 22 अक्टूबर, 2022 के बीच चार चरणों में आयोजित किया गया था। वहीं अब नतीजों की घोषणा का इंतजार हो रहा है। वहीं परीक्षा में उपस्थित होने वाले आवेदक नतीजे जारी होने के बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र संख्या और पासवर्ड / जन्म तिथि की सहायता से नतीजों की जांच कर सकेंगे।
बता दें कि, इससे पहले, NTA ने सभी चार चरणों के लिए UGC NET 2022 प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी। उम्मीदवारों को इसके लिए ऑब्जेक्शन उठाने का मौका मिला था। इसके अनुसार, पहले, दूसरे और तीसरे चरण के लिए अभ्यर्थी 20 अक्टूबर, 2022 तक और चौथे चरण के लिए उम्मीदवार 24 अक्टूबर, 2022 तक का समय दिया गया था। अब इन आपत्तियों पर विचार करने के बाद एनटीए यानी कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी फाइनल नतीजों की घोषणा करेगा।
यूजीसी नेट दिसंबर और जून रिजल्ट ऐसे करें चेक
यूजीसी नेट दिसंबर और जून रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं। इसके बाद, दिसंबर 2021 और जून 2022 के लिए यूजीसी नेट 2022 परिणाम तक पहुंचने के लिए लिंक पर क्लिक करें। अब लॉगिन पेज में एप्लिकेशन फॉर्म नंबर, जन्म तिथि या पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करें। इसके बाद, यूजीसी नेट परिणाम 2022 सह स्कोरकार्ड देखने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें। अब आवेदकों को भविष्य में उपयोग के लिए एनटीए परिणाम का प्रिंटआउट डाउनलोड और लेना चाहिए।