जानिए ये एक्ट्रेस हेल्दी रहने के लिए डाइट में शामिल करती हैं घी

 अदाकारा अदिति रॉ अपनी खूबसूरती के लिए हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। उनका भी कहना है कि वह सेहतमंद रहने के लिए रोजाना घी का सेवन करती हैं। सीमित मात्रा में घी के सेवन से लिवर स्वस्थ और साफ रहता है।

 बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर अपनी खूबसूरती और हेल्थ पर विशेष ध्यान देती हैं। रोजाना बैलेंस्ड डाइट लेती हैं और एक्सरसाइज करती हैं। वहीं, अदाकारा शिल्पा शेट्टी योग पर बहुत ध्यान देती हैं। इसके लिए उनकी खूबसूरती आज भी बरकरार है। अपनी खूबसूरती को बनाए रखने के लिए शिल्पा रोजाना घंटों योग करती हैं। वहीं, बॉलीवुड की कई अन्य अभिनेत्री भी अपनी खूबसूरती पर विशेष ध्यान देती हैं। हालांकि, सभी अदाकारा सेहतमंद रहने के लिए अपनी डाइट में घी को जरूर शामिल करती हैं। घी में विटामिन-ए, के 2, डी और ई पाया जाता है। इसके अलावा, इसमें एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट के गुण भी पाए जाते हैं। नियमित रूप से घी के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

अदाकारा भूमि पेडनेकर अपने दिन की शुरुआत घी वाली कॉफी के साथ करते हैं। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही मेटाबॉल्ज़िम मजबूत होता है। इसके अलावा, मस्तिष्क तंत्र भी सुचारू ढंग से काम करता है।

– अदाकारा अदिति रॉ अपनी खूबसूरती के लिए हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। उनका भी कहना है कि वह सेहतमंद रहने के लिए रोजाना घी का सेवन करती हैं। सीमित मात्रा में घी के सेवन से लिवर स्वस्थ और साफ रहता है। इसके लिए हैदर घी  का सेवन रोजाना करती हैं।

करीना कपूर भी सेहतमंद रहने के लिए डाइट में घी को जरूर शामिल करती हैं। इससे पहले भी गर्भावस्था के दौरान घी का सेवन करती थी। करीना घी लगी रोटी और चावल खाना बहुत पसंद करती हैं। घी में विटामिन-ए, के 2, विटामिन-डी और घुलनशील फैट पाया जाता है।

-शिल्पा शेट्टी भी अपनी डाइट में घी शामिल करना नहीं भूलती हैं। योग अदाकारा चीट मील घी के बिना नहीं करती हैं। इसके लिए वह घी को डाइट में जरूर शामिल करती हैं। साथ ही शिल्पा शेट्टी रोजाना खाली पेट घी वाली कॉफी पीती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.