जाने सुबह खाली पेट अंजीर खाने के फायदे!

ड्राई फ्रूट सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें कई लाभकारी गुण छुपे होते हैं। इसके नियमित सेवन से कई फायदे होते हैं। अंजीर में सेहत के कई राज छुपे हुए हैं। किशमिश की तरह ही अंजीर भी एक फल है। जिसका सेवन फल और ड्राई फ्रूट दोनों तरह से किया जाता है। अंजीर अरब, अफगानिस्तान, ईरान और दक्षिण अफ्रीका देशों में अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। भारत में अंजीर कश्मीर में पाया जाता है। अंजीर का कच्चा फल गूलर की भांति होता है। आयुर्वेद के अनुसार अंजीर के सेवन से पित्त, पेट, हृदय, और मस्तिष्क के रोगों को नष्ट करता है।

अंजीर के फायदे

  • अंजीर में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो दिल की बीमारियों में फायदेमंद होता है।
  • अंजीर में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इस लिए हड्डियों को मजबूत करने के लिए अंजीर का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा जोड़ों को भी स्वस्थ रखता है।
  • अंजीर में पोटैशियम पाया जाता है, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है।
  • इसमें काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, कब्ज से संबंधित कई बीमारियों के लिए फायदेमंद होता है।
  • सफेद दाग पर अंजीर के पत्तों का रस या अंजीर का दूध लगाने से काफी फायदा मिलता है।
  • अंजीर को सुबह सौंफ के साथ चबाकर खाने पर शरीर मोटा होता है। यदि आप पतलेपन से परेशान हैं, तो इसका सेवन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.