झारखण्ड मैट्रिक बोर्ड परीक्षाओं के लिए मॉडल पेपर ऐसे करें डाउनलोड..

झारखण्ड बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2023 की तैयारी में जुटे छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। झारखण्ड एकेडेमिक काउंसिल (जेएसी) द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए इस साल 14 मार्च से आयोजित की जाने वाली मैट्रिक बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित होने के लिए परीक्षा फॉर्म भरे स्टूडेंट्स के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे। काउंसिल द्वारा जेएसी 10वीं एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, jac.jharkhand.gov.in पर एक्टिव किया जाएगा, जिसके माध्यम से या सीधे झारखण्ड मैट्रिक एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड पेज, jac-online.com पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे। मैट्रिक परीक्षाएं 3 अप्रैल 2023 तक चलेंगी।

हालांकि, जेएसी 10वीं एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं को ध्यान देना चाहिए चाहिए वे अपना प्रवेश पत्र स्वयं डाउनलोड नहीं कर सकेंगे, बल्कि इसके लिए उन्हें अपने सम्बन्धित विद्यालय में संपर्क करना होगा। झारखण्ड एकेडेमिक काउंसिल जेएसी 10वीं एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने का विकल्प वेबसाइट पर स्कूल लॉग-इन के माध्यम से जारी करेगा। स्कूलों द्वारा अपने-अपने पंजीकृत छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करके उन्हें किए वितरित किए जाएंगे।

परीक्षाओं के लिए मॉडल पेपर ऐसे करें डाउनलोड

हालांकि, स्टूडेंट्स वर्ष 2022-23 की झारखण्ड मैट्रिक बोर्ड परीक्षाओं में विभिन्न प्रश्न-पत्रों में पूछे जाने प्रश्नों की प्रकृति और उनकी कठिनाई के स्तर समझने के लिए जेएसी द्वारा जारी किए गए मॉडल क्वेश्चन पेपर को डाउनलोड कर सकते हैं। झारखण्ड अधिविद्य परिषद द्वारा जेएसी 10वी मॉडल पेपर 2023 डाउनलोड लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, jac.jharkhand.gov.in पर एक्टिव किया गया है। इसके लिए परीक्षार्थियों को वेबसाइट पर विजिट करने के बाद होम पेज पर दिए गए ‘रिशेंट एनाउंसमेंट्स’ में एक्टिव किए गए लिंक पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद मॉडल पेपर पीडीएफ फॉर्मेट में ओपेन होगा। इसका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी छात्रों को सेव कर लेनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.