पूजा अर्चना कर नववर्ष हर्षौल्लास के साथ मनाया…

प्रयागराज। दिगम्बर जैन पंचायती सभा के तत्वाधान में जीरो रोड स्थित जैन मंदिर में चौबीस घंटे का अखंड नमोकार मंत्र का प्रातः 7 बजे  समापन हुआ उसके पश्चात काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान का अभिषेक शांतिधारा एवं आरती की।

आचार्य दया सागर महाराज मुनि दीक्षा सागर महाराज एवं आर्यिका दिव्यमति माता जी के सानिध्य में एवं राधा दीदी और पंडित आशीष जैन के निर्देशन में  शांति विधान का आयोजन किया गया। इस विधान में माध्यम से समाज, राष्ट्र एवं विश्व में सुख समृद्धि शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा के संचार की कामना की गई। आचार्य श्री ने बताया कि शांति विधान का मुख्य उद्देश्य विश्व शांति, व्यक्तिगत बाधाओं और अशुभ कर्मों का नाश करना तथा भगवान के गुणों का स्मरण करना होता है।

ऐसे धार्मिक आयोजनों से आध्यात्मिक शुद्धि के साथ साथ सामाजिक एकता एवं सद्भाव को भी बल मिलता है। नव वर्ष के आरंभ में आयोजित शांति विधान से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिर समिति द्वारा सभी समाजजनों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए धर्म संयम एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर आचार्य श्री ने जैन धर्म की पुस्तक का विमोचन किया गया जिसमें जैन धर्म से संबंधित तथ्यों को सरलता से समझाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.