आज 26 जुलाई 26, कारगिल विजय दिवस के 26वा वर्ष गांठ पर पूर्व सैनिक संयुक्त संगठन जनपद लखनऊ कि टिम द्वारा सरोजिनी नगर के पी एस एस एस ऑफिस सैन्यपुरम में शहीदों को श्राद्ध सुमन अर्पित के लिए एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया।
संगठन के जिलाध्यक्ष वेटरन राजदेव यादव, सभी पदाधिकारियों, एरिया प्रभारियों और सदस्यों ने परम वीर चक्र विजेताओं को सभी के द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया और वीर बहादुरों के सम्मान में मौन रखा गया।
संगठन के जिलाध्यक्ष वेटरन राजदेव यादव,सचिव जयहिंद यादव तथा अन्य सदस्यों द्वारा कारगिल विजय दिवस पर अपना विचार प्रस्तुत किए जिसको सभी ने सराहा।
विजय दिवस समारोह में।लगभग 30 से 35 सदस्यों ने भाग लिया और संगठन में आस्था रखने वाले तीन नए सदस्यों
को आधिकारिक सदस्यता ग्रहण कराया गया तथा उनको कैप, बैज तथा तिरंगा पट्टिका से सम्मानित किया गया।
वेटरन घूरा राम
वेटरन राम दास
वेटरन घनश्याम सिंह
सभी वेटरन को जिलाध्यक्ष लखनऊ और सदस्यों द्वारा नए सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दिया गया। उसके पश्चात मौसम के अनुसार स्वादिष्ट नाश्ते
का आनन्द लिया।
कारगिल विजय दिवस पर सफलता समारोह आयोजित के लिए वेटरन नरेंद्र कुमार और वेटरन जयहिंद यादव को बहुत बहुत धन्यवाद।
अंत में जिला सचिव जयहिंद यादव ने सभी उपस्थित सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कारगिल विजय दिवस का समापन भारत माता की जय, जयहिंद और कारगिल के वीरों हमेशा अमर रहो से समापन किया गया।
🙏🏻 धन्यवाद 🙏🏻
फ्लाइंग ऑफिसर राजदेव यादव रिटायर्ड
जिलाध्यक्ष, लखनऊ
पूर्व सैनिक संयुक्त संगठन उत्तर प्रदेश
