प्रधानमंत्री ने कैंसर अस्पताल का किया उद्घाटन,साथ ही कही ये बाते

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मोहाली जिले में स्थित न्यू चंडीगढ़ में कैंसर अस्पताल का उद्घाटन किया। इसके बाद पीएम ने अस्पताल का निरीक्षण किया। पीएम के दौरे के लिए सुरक्षा की कड़े इंतजाम किए गए हैं।

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न्यू चंडीगढ़ स्थित होमी भाभा कैंसर अस्पताल का उद्घाटन कर दिया है। इस अस्पताल का लाभ सात राज्यों पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड को होगा।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत को विकसित बनाने के लिए उसकी स्वास्थ्य सेवाओं का भी विकसित होना उतना ही जरूरी है। जब भारत के लोगों को इलाज के लिए आधुनिक अस्पताल मिलेंगे, आधुनिक सुविधाएं मिलेंगीं, तो वो और जल्दी स्वस्थ होंगे। उनकी ऊर्जा सही दिशा में लगेगी।

पीएम ने कहा, अच्छे हेल्थकेयर सिस्टम का मतलब सिर्फ चार दीवारें बनाना नहीं होता। किसी भी देश का हेल्थकेयर सिस्टम तभी मजबूत होता है, जब वो हर तरह से समाधान दे, कदम-कदम पर उसका साथ दे, इसलिए बीते आठ वर्षों में देश में होलिस्टिक हेल्थकेयर को सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रखा गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के अमृतकाल में देश नई उंचाइयों को प्राप्त करने के लिए बढ़ रहा है। होमी भाभा कैंसर अस्पताल व रिसर्च सेंटर से पंजाब-हरियाणा के साथ भी हिमाचल प्रदेश के लोगों को भी लाभ होने वाला है। मैं आज इस धरती का आभार व्यक्त करना चाहता हूं। पंजाब स्वतंत्रता सेनानियों, अपनी परंपरा को पंजाब ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत भी समृद्ध रखा है।

पीएम मोदी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए वह धन्यवाद करते हैं। कुछ दिन पहले ही लाल किले से हम सभी ने अपने देश को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। भारत को विकसित बनाने के लिए उसकी स्वास्थ्य सेवाएं को विकसित होना भी उतना ही जरूरी है। जब लोगों को आधुनिक अस्पताल व सुविधा मिलेगी और वह जल्दी स्वस्थ्य होंगे। उनकी ऊर्जा सही दिशा में लगेगी।

पीएम ने कहा कि आज कैंसर अस्पताल देश को एक आधुनिक अस्पताल मिला है। यह सेंटर देश विदेश में अपनी सेवाएं उपलब्ध करवाकर लोगों का जीवन बचा रहा है। भारत सरकार कैंसर के क्षेत्र में अग्रिण रोल निभा रहा है। टाटा मेमोरियल के पास 1.5 लाख मरीजों के इलाज की सुविधा तैयार हो गई है। यह कैंसर मरीजों को राहत देने वाला है।

पीएम ने कहा कि पहले लोग पीजीआइ आते थे, जहां काफी भीड़ होती थी। कई परेशानियां रहती हैं। अब तो बिलासपुर हिमाचल प्रदेश में एम्स बन गया है। जिसको बिलासपुर नजदीक पड़ता है वह वहां जाएगा, जिसको मोहाली नजदीक पड़ता है वह यहां आएगा।

पीएम ने कहा कि भारत में स्वास्थ्य के क्षेत्र में पिछले सात-आठ साल में हुआ है उतना पिछले 70 सालों में नहीं हुआ। आज स्वास्थ्य के क्षेत्र के लिए गरीब से गरीब को आरोग्य सुविधा के लिए छह मोर्चों पर एक साथ काम करके देश की स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारा जा रहा है।पीएम ने कहा कि उनकी सरकार ने एलजीपी देकर धुएं से होने वाली बीमारी से बचाया है। गांव में जितने अच्छे अस्पताल होंगे, उतनी जल्दी रोग का पता चलेगा। हमारी सरकार गांव-गांव को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा से जोड़ने के लिए 1.5 लाख से ज्यादा हेल्थ ऐंड वेलनेस सेंटर बनवा रही है। 1.25 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर ने काम करना शुरू कर दिया है। पंजाब में भी लगभग 3000 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सेवा दे रहे हैं। देशभर में 22 करोड़ लोगों कैंसर से पीड़ित लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। इसमें जितने भी साथियों में कैंसर की पहचान शुरुआती दौर में हो पाई है उन्हें गंभीर बीमारी से बचाया गया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अस्पताल के उद्घाटन के लिए पीएम मोदी का आभार जताया। भगवंत मान ने कहा कि आपने कैंसर अस्पताल देश को समर्पित किया है। पंजाब की धरती पर यह हमारे लिए बहुत बड़ा तोहफा है। पंजाब की मालवा बेल्ट कैंसर से पीड़ित है। इससे यहां के मरीजों को लाभ पहुंचेगा। मान ने कहा कि शहीद पीरां व फकीरा की धरती, पांच दरिया की धरती पंजाब में पीएम का स्वागत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कैंसर का इलाज महंगा हो गया। जब मैं सांसद था, हरेक सांसद हरेक माह तीन गंभीर बीमारी का प्रधानमंत्री के फंड से इलाज करवा सकता है। मैं आठ साल सांसद रहा। मैंने लोगों का इलाज करवाने में कोई महीना नहीं छोड़ा। पंजाब सरकार कैंसर के इलाज के लिए मरीजों को 1.50 लाख रुपये दे रही है।

भगवंत मान ने कहा कि भारत अंगूठी है तो पंजाब उसका नग है। नग को चमकाकर रखना है। बार्डर स्टेट है।पड़ोसी देश गड़बड़ करता रहता है। पंजाब की एकता और अखंडता तो टूटने नहीं देना है। चाहे ड्रोन से कुछ आए या गैंगस्टर हो। हमारी भी बाज वाली आंखें हैं। पहले कुछ खराब हुई थी। कानून व्यवस्था ठीक कर ली है। आप भी पांच जनवरी को आए थे, उस यात्रा को कैंसल करना पड़ा था।

मान ने पीएम से कहा कि हमें और भी मेडिकली जरूरत है। हेल्थ हमारी सरकार की प्रमुखता है। हमारे नौजवान आइलेट्स को ही डिग्री मान बैठे हैं। हमारी कोशिश है कि उन्हें पंजाब में ही रोक लें।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। पीएम के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पीएम का रूट पूरी तरह से छावनी में तब्दील किया गया है। प्रधानमंत्री का यह सरकारी कार्यक्रम है। कार्यक्रम में पंजाब राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित व सीएम भगवंत मान भी शामिल हैं। इसके अलावा भाजपा के नेता भी कार्यक्रम में पहुंचे हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी व सीएम भगवंत मान पहली बार एक मंच पर नजर आए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.