ब्लड शुगर कंट्रोल व स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खाएं ये फल

कदंब का फल सेहत के लिए रामबाण है। आयुर्वेद की मानें तो कदंब की पत्तियां, फूल और फल सभी में औषधीय गुण होते हैं। यह किसी वरदान से कम नहीं है। सर्दी-खांसी के अलावा शुगर में भी यह बेहद फायदेमंद होता है। शरीर के लिए जरूरी विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट व अन्य पोषक तत्व इसमें पाए जाते हैं। यही कारण है कि कदंब के फल खाना बेहद फायदेमंद होता है। आज इस लेख में कदम्ब के फल के फायदे के बारे में विस्तार से बताएंगे।

एनीमिया मरीजों के लिए रामबाण

एनीमिया में कदंब का फल बेहद फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी और आयरन पाया जाता है, जो एनीमिया के इलाज में फायदेमंद हो सकता है। कदम्ब के फल को सुबह खाली पेट खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है। इसके रस में प्रचुर मात्रा में आयरन मौजूद होता है, जिससे शरीर आसानी से कंज्यूम कर लेता है, जो एनीमिया मरीज के लिए फायदेमंद होता है।

ब्रेस्ट मिल्क में वृद्धि

स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए कदंब का फल रामबाण औषधि है। कदंब का फल खाने से ब्रेस्ट मिल्क की मात्रा बढ़ जाती है। लेकिन इस फल के सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह लेना न भूलें। क्योंकि कुछ महिलाओं को यह फल पचाने में परेशानी होती है।

ब्लड शुगर कंट्रोल

यदि आप डायबिटीज के मरीज हैं तो यह फल आप के लिए बहुत लाभदायक हो सकता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर तेजी से कंट्रोल होता है। फल के अलावा कदंब के पेड़ की छाल से भी ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।

स्पर्म काउंट में वृद्धि

कदम्ब के फल पुरुषों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इस फल के सेवन से स्पर्म काउंट तेजी बढ़ता है। कदंब के नियमित सेवन से पुरुषों में फर्टिलिटी बढ़ जाती है। इसके अलावा पुरुषों के स्टेमिना बढ़ाने में सहायक होते हैं। जो पुरुष अपनी फर्टिलिटी और स्टैमिना में वृद्धि करना चाहते हैं, यह फल अवश्य खाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.