रुद्रपुर में पुलिस ने 8.66 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से ऊधमसिंह नगर जिले में लगातार नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
ऊधमसिंह नगर जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ओर से नशे की रोकथाम और अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत निरीक्षक ट्रांजिट कैंप थाना ने तीन मई को सुमित वर्मा निवासी वार्ड नंबर-7 आजादनगर थाना ट्रांजिट कैंप जनपद ऊधमसिंह नगर को 8.66 ग्राम स्मैक के साथ गंगापुर रोड से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के खिलाफ थाना ट्रांजिट कैंप पर एनडीपीएस अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रकरण में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। आरोपी रोडवेज बस अड्डे से मौसी नाम से चर्चित महिला से स्मैक खरीदकर लाता है और मोदी मैदान के पास नशेड़ियों को बेचता है। वह खुद भी स्मैक पीने का आदि है। नशे की पूर्ति के लिए स्मैक बेचता है।
Govardhan Times | गोवर्धन टाइम्स Hindi News Portal & NewsPaper