वजन घटाने के लिए पत्ता गोभी के फायदे ..

आजकल मोटापा एक बेहद गंभीर समस्या बन चुका है। आज के समय में लगभग हर दूसरा व्यक्ति बढ़ते वजन से परेशान है। वजन बढ़ने का मुख्य कारण गलत खानपान और अनियमित जीवनशैली है। बढ़ा हुआ वजन देखने में तो खराब लगता है, साथ ही कई गंभीर समस्याओं का कारण भी बन सकता है। बहुत ज्यादा वजन बढ़ जाने के कारण डायबिटीज और दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम भी बढ़ जाता है। ऐसे में, वजन को बढ़ने से रोकने के लिए सही खानपान और जीवनशैली में बदलाव करना जरूरी हो जाता है। वजन घटाने के लिए कई सब्जियों का सेवन फायदेमंद हो सकता है। ऐसी ही एक सब्जी पत्ता गोभी है। जी हां, वजन कम करने के लिए पत्ता गोभी बहुत मददगार साबित हो सकती है। पत्ता गोभी में मौजूद पोषक तत्व वजन कम करने के साथ-साथ शरीर को पोषण भी प्रदान करते हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि वजन घटाने के लिए पत्ता गोभी कैसे फायदेमंद है -वजन घटाने के लिए पत्ता गोभी का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है, जो वजन कम करने के लिए अच्छा माना जाता है। स्टडी के मुताबिक, 100 ग्राम पत्ता गोभी में लगभग 25 कैलोरी होती है। पत्ता गोभी में पानी और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। पत्ता गोभी का सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। इससे भूख कम लगती है, जिससे आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं। पत्ता गोभी में मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या को दूर करता है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है। पत्ता गोभी में ग्लूटामाइन नामक एमिनो एसिड पाया जाता है, जो एक बेहतरीन एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट है। यह सूजन को रोकता है और वेट लॉस आसानी से होता है। पत्ता गोभी में फैट की मात्रा भी काफी कम होती है, जिससे वजन आसानी से कम होता है। 

पत्ता गोभी मौजूद पोषक तत्व

पत्ता गोभी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। पत्ता गोभी में विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, फाइबर, जिंक, फास्फोरस, मैग्नीशियम, फोलेट, नियासिन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। पत्ता गोभी में ऐसे एंटीऑक्सीडेंट और यौगिक मौजूद होते हैं, जो कैंसर जैसी कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव करते हैं। पत्ता गोभी का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करती है। पत्ता गोभी खाने से इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होती है और शरीर स्वस्थ रहता है।

वजन घटाने के लिए कैसे करें पत्ता गोभी का सेवन

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो पत्ता गोभी का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आप पत्तेगोभी का जूस, सूप, उबली हुई सब्जी या चाट को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि पत्ता गोभी का सेवन अच्छी तरह धुलने के बाद ही करें। दरअसल, कई बार पत्ता गोभी में कीड़े निकल जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए  खतरनाक हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.