यहां जानें?छठ पूजा की तिथि और मुहूर्त 

छठ पूजा का महत्व बिहार यूपी और झारखंड के साथ-साथ पूरे देश में अधिक है। इस पर्व में व्रती महिलाएं 36 घंटे का निर्जला व्रत करती हैं और अपने परिवार के कल्याण और सुख-समृद्धि के लिए छठी मैया से प्रार्थना करती हैं।

हिन्दू धर्म में सबसे महत्वपूर्ण पर्व छठ पूजा इस वर्ष 30 अक्टूबर 2022 को मनाई जाएगी। बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड के इस प्रमुख पर्व में छठी मैया और भगवान सूर्य की उपसना का विधान है। चार दिन तक चलने वाले इस पर्व में महिलाएं परिवार की सुख-समृद्धि के लिए और उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं। इस वर्ष यह पर्व 28 अक्टूबर 2022 से शुरू हो रहा है और इसका समापन 31 अक्टूबर 2022 को होगा।कार्तिक माह के चतुर्थी तिथि यानि छठ के पहले दिन व्रती महिलाएं नहाय खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन डूबता सूर्य को अर्घ्य और अंतिम दिन उदय होते सूर्य को अर्घ्य देती हैं और उसके बाद व्रत का पारण करती हैं। मान्यताओं के अनुसार जो भी इस व्रत को सफलतापूर्वक पूरा करता है उन्हें धन-धान्य, ऐश्वर्य और उज्जवल भाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है और व्यक्ति के सभी दुःख-दर्द, रोग इत्यादि मिट जाते हैं।

छठ पूजा 2022 तिथि और मुहूर्त

पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा बड़े धूमधाम से मनाई जाती है। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार षष्ठी तिथि 30 अक्टूबर 2022 सुबह 05:49 से आरम्भ हो रही है और 31 अक्टूबर 2022, सुबह 03:27 तक रहेगी। जिस वजह से छठ पूजा पर्व 30 अक्टूबर के दिन ही मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार छठ पर्व के दिन यानि 30 अक्टूबर को सूर्यास्त शाम 5:37 होगा और अगले दिन, 31 अक्टूबर को सूर्योदय सुबह 06:31 होगा।

छठ पूजा 2022 तिथि सूचि

छठ पूजा 2022 प्रारंभ (नहाय खाय): 28 अक्टूबर 2022,शुक्रवार

छठ पूजा 2022 खरना : 29 अक्टूबर 2022, शनिवार

छठ पूजा 2022 संध्या अर्घ्य : 30 अक्टूबर 2022, रविवार

छठ पूजा 2022 समापन: 31 अक्टूबर 2022, सोमवार

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.