भाभी का प्रमाण-पत्र बनाए जाने से ,देवर ने की महिला मुखिया के साथ मारपीट..

महेशपुर थाना क्षेत्र के किसी पंचायत में एक महिला मुखिया से मारपीट और छेड़खानी की गई। आरोपी इस बात से नाराज चल रहा था कि उसकी भाभी का चरित्र प्रमाण-पत्र क्यों बनाया गया। मुखिया ने बताया कि उसकी भाभी का उसके साथ विवाद चल रहा है।

पाकुड़, संवाद सूत्र: महेशपुर के एक पंचायत की महिला मुखिया के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। मुखिया के साथ मारपीट करने वाला हीरू अपनी भाभी का चरित्र-प्रमाण पत्र  बनाए जाने से नाराज था। वह मुखिया के पास आया और गाली-गलौच फिर मारपीट करने पर उतारू हो गया। पिटाई करते समय मुखिया के साथ छेड़खानी भी की गई। घटना 15 दिसंबर की है। मुखिया ने हीरु के विरुद्ध जातिसूचक गाली देने, पिटाई और छेड़खानी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अभी तक आरोपित को पकड़ नहीं पाई है।

अकेली थी मुखिया, जबरन घर में घुस कर करने लगा मारपीट

मुखिया ने बताया कि 15 दिसंबर की दोपहर करीब 12:30 बजे वह घर पर अकेली थी। पति किसी काम से बाहर गया हुआ था। इसी बीच हीरू शेख जबरन घर में घुस गया और काफी अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए उनकी पिटाई शुरु कर दी, इस दौरान उसने महिला के साथ छेड़खानी करने की भी कोशिश की। थोड़ी देर में ही पति घर वापस लौट तो देखा कि हीरु उनकी पत्नी की पिटाई कर रहा है। यह देख पति बीच-बचाव के लिए पहुंचा तो हीरु ने जान मारने की नियत से बांस से उनकी भी जमकर पिटाई कर दी। इससे मुखिया पति के दोनों पैर और शरीर में काफी चोट आई है।

भाभी का प्रमाण-पत्र बनाए जाने से था नाराज 

मुखिया ने बताया कि हीरु के भाभी के साथ उसका विवाद चल रहा है। उनकी भाभी के चरित्र प्रमाण पत्र में हस्ताक्षर करने के कारण हीरु काफी गुस्सा में था। वह एक दबंग किस्म का व्यक्ति है, जो बार-बार जान से मारने की धमकी देता है। थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि ने बताया कि मुखिया ने मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.