आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर चुनाव आयेाग आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है। संभव है कि चुनाव आयोग नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करे। इसको लेकर चुनाव आयोग दोपहर 2:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा।
मार्च 2023 में विधानसभा का कार्यकाल हो रहा है समाप्त
उल्लेखनीय है कि पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों में विधानसभा का कार्यकाल मार्च 2023 में समाप्त हो रहा है। नागालैंड में 12 मार्च, मेघालय में 15 मार्च और त्रिपुरा में 22 मार्च को विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।
नागालैंड विधानसभा चुनाव-2018
पार्टी सीटें
- एनडीपीपी- 42
- भाजपा- 12
- एनपीएफ- 4
- अन्य- 2
Govardhan Times | गोवर्धन टाइम्स Hindi News Portal & NewsPaper