हर बार की तरह इस बार भी वित्त मंत्री अलग अंदाज में नजर आईं..

पूरे देश की नजर आज जारी होने वाले आम बजट पर है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में देश का आम बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने इस साल पांचवां बजट पेश किया। वहीं, मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह आखिरी पूर्ण बजट है। बजट पेश करने से पहले उन्होंने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की, जहां राष्ट्रपति ने बजट को औपचारिक मंजूरी दी। पूरा देश आज बजट का इंतजार कर रहा है। निर्मला सीतारमण हर बार बजट में कुछ नया लेकर आती हैं। लेकिन बजट के साथ ही उनका लुक भी हर बार बेहद खास रहा है। इस बार भी सभी को उनके इस खास लुक इंतजार था। वित्त मंत्री ने हर बार बजट के दौरान अपनी साड़ियों से लोगों का ध्यान खींचा। इस साल भी ऐसा भी कुछ देखने को मिला।

निर्मला सीतारमण अक्सर साड़ी पहने नजर आती हैं। हर खास मौके के लिए वह साड़ियों का ही चुनाव करती हैं। बजट 2019 से लेकर 2022 तक हर बार उनकी साड़ियां चर्चा में रही हैं। वह ज्यादातर मौके पर हैंडलूम साड़ियों में ही दिखाई देती हैं। वहीं, बात करें इस साल के उनके लुक की, तो वित्त मंत्री इस साल लाल रंग की साड़ी में नजर आईं। काले और गोल्डन रंग की बॉर्डर वाली इस साड़ी पर मल्टीकलर डिजाइन भी नजर आ रही है। वहीं, वित्त मंत्री ने इसके साथ ब्लैक और गोल्डन बॉर्डर वाले लाल रंग के ब्लाउज को पेयर किया है। साथ ही वह लाल रंग की साड़ी के साथ लाल बहीखाता लिए दिखाई दीं। लाल रंग ऊर्जा, साहस और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। तो चलिए जानते हैं पिछले 4 बजट के दौरान कैसा रहा वित्त मंत्री का लुक-

आम बजट 2022

इससे पहले पिछले साल पेश किए गए बजट के दौरान वित्त मंत्री ने ब्राउन रंग की साड़ी पहनी थी, जिसे बोमकाई या सोनपुरी साड़ी के नाम से भी जाना जाता है। हैंडलूम सिल्क की इस साड़ी के साथ उन्होंने गहरा मरून रंग का ब्लाउज कैरी किया था।

आम बजट 2021

साल 2021 में पेश किए गए आम बजट के दौरान वित्त मंत्री ने लाल और ऑफ व्हाइट कलर की सिल्क पोचमपल्ली साड़ी पहने नजर आई थीं। बंगाल की यह प्रसिद्ध साड़ी आमतौर पर सफेद या ऑफ व्हाइट रंग की होती है, जिस पर चौड़ा लाल बॉर्डर होता है। इसके साथ ही उन्होंने छोटे ईयरिंग्स, सोने की चेन और चूड़ियों के साथ अपना यह लुक कंप्लीट किया था।

आम बजट 2020

आम बजट 2020 के दौरान निर्मला सीतारमण का लुक बेहद खास था। इस साल उन्होंने पीले रंग की कांजीवरम सिल्‍क साड़ी पहनी थी। उनकी इस साड़ी पर गोल्‍डन रंग की बॉर्डर थी। साल 2020 में 29 जनवरी को बसंत पंचमी मनाई गई थी। ऐसे में बसंत पंचमी के बाद पेश हुए बजट के लिए उन्होंने पीले रंग का चुनाव किया था।

आम बजट 2019

साल 2019 में निर्मला सीतारमण ने बतौर वित्त मंत्री अपना पहला बजट पेश किया था। इस खास मौके के लिए उन्होंने डार्क पिंक शेड की मंगलगिरि साड़ी का चुनाव किया था। उनकी इस साड़ी पर भी गोल्डन रंग की बॉर्डर बनी हुई थी। इसी साल उन्होंने लेदर बैग की जगह पारंपरिक बहीखाते का इस्तेमाल किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.