जानिए कब से शुरू हो रहा है चैत्र मास और इस माह का महत्व और व्रत त्योहार..

हिंदू धर्म में चैत्र माह का विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास के साथ हिंदू नववर्ष का पहला माह भी शुरू हो जाता है। इस माह में चैत्र नवरात्रि राम नवमी सहित कई बड़े व्रत त्योहार पड़ते है।

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, चैत्र माह के साथ नए साल की शुरुआत होती है। इसलिए यह नववर्ष का पहला माह माना जाता है। हिंदू धर्म में चैत्र मास का विशेष महत्व है। क्योंकि इसी मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ भगवान ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना आरंभ की थी। चैत्र मास के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, पूजा पाठ करना शुभ माना जाता है। जानिए कब से शुरू हो रहा है चैत्र मास और इस माह का महत्व और व्रत त्योहार।

कब से शुरू हो रहा चैत्र मास 2023?

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, चैत्र मास 8 मार्च 2023, बुधवार से शुरू हो रहा है, जो 6 अप्रैल, शुक्रवार को समाप्त हो जाएगा। इस मास की शुरुआत गणगौर व्रत के साथ हो रही है। इसके अलावा इस मास में रंग पंचमी, शीतला सप्तमी, पापमोचनी एकादशी, भौमवती अमावस्या, झूलेलाल जयंती, मत्स्य जयंती, गुड़ी पड़वा, रामनवमी, चैत्र नवरात्रि, कामदा एकादशी जैसे बड़े व्रत त्योहार पड़ रहे हैं।

क्यों कहते हैं चैत्र मास?

पंचांग के अनुसार, जब अमावस्या के बाद चंद्रमा मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में प्रकट होकर प्रतिदिन एक-एक कला बढ़ता है और 15वें दिन चित्रा नक्षत्र में समाप्त हो जाता है। इसी के कारण चित्रा नक्षत्र के कारण इसे चैत्र मास कहते हैं।

चैत्र मास का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि के दिन भगवान विष्णु के दशावतारों के प्रथम अवतार मत्स्य अवतार लेकर जल प्रलय में घिरे मनु को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया था। इसके बाद नई सृष्टि का संचार हुआ था। इसके साथ ही ब्रह्मा जी ने चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से सृष्टि की रचना करना आरंभ कर दिया था।

चैत्र मास 2023 व्रत त्योहार

8 मार्च 2023 बुधवार- होली, इष्टी, धुलेंडी

09 मार्च 2023 गुरुवार- भाई दूज, भ्रातृ द्वितीया

11 मार्च 2023 शनिवार- भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी

12 मार्च 2023 रविवार- रंग पंचमी

14 मार्च 2023 मंगलवार- शीतला सप्तमी

15 मार्च 2023 बुधवार- शीतला अष्टमी, बासौदा, मीन संक्रांति

18 मार्च 2023 शनिवार- पापमोचिनी एकादशी

19 मार्च 2023 रविवार- प्रदोष व्रत

21 मार्च 2023 मंगलवार- चैत्र अमावस्या, दर्श अमावस्या,

22 मार्च 2023 बुधवार- युगादी, गुड़ी पड़वा, चैत्र नवरात्रि, चंद्र दर्शन, इष्टी

24 मार्च 2023 शुक्रवार- मत्स्य जयंती, गौरी पूजा, गणगौर

25 मार्च 2023 शनिवार- लक्ष्मी पंचमी

27 मार्च 2023 सोमवार- यमुना छठ

30 मार्च 2023 गुरुवार- रामनवमी, स्वामीनारायण जयंती

03 अप्रैल 2023 सोमवार- प्रदोष व्रत

05 अप्रैल 2023 बुधवार- अन्वाधान

06 अप्रैल 2023 गुरु

3 हिंदू धर्म में चैत्र माह का विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास के साथ हिंदू नववर्ष का पहला माह भी शुरू हो जाता है। इस माह में चैत्र नवरात्रि राम नवमी सहित कई बड़े व्रत त्योहार पड़ते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.