मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान फिल्मकार राजकुमार हिरानी की फिल्म की शूटिंग मार्च में शुरू कर सकते हैं।
शाहरुख खान लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। शाहरूख इन दिनों फिल्म ‘पठान’ में काम कर रहे हैं। ‘पठान’ की शूटिंग पूरी होने के बाद शाहरुख खान अपने अगले प्रोजेक्ट में व्यस्त हो जाएंगे। चर्चा है कि शाहरुख खान ‘पठान’ के बाद राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। कहा जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग मार्च 2022 से शुरू हो सकती है।
शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी लंबे समय से एक दूसरे के साथ काम करना चाहते थे। इस प्रोजेक्ट के लिए दोनों ही काफी एक्साइटेड हैं। प्री-प्रोड्क्शन काम पहले ही शुरू हो चुका है। पंजाब के गांव का बड़ा सेट मुंबई के फिल्म सिटी में लगाया जाएगा। फिल्म का अधिकांश हिस्सा यहीं पर शूट होगा। इसके अलावा फिल्म की शूटिंग लंदन और बुडापेस्ट में होगी।
 
		
		 Govardhan Times | गोवर्धन टाइम्स Hindi News Portal & NewsPaper
Govardhan Times | गोवर्धन टाइम्स Hindi News Portal & NewsPaper
				 
			 
						
					 
						
					