FCI में इतने पदों के लिए आवेदन , इस लिंक से करें अप्लाई

फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया 5 हजार से अधिक कटेगरी 3 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 सितंबर को सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है और आखिरी तारीख 5 अक्टूबर 2022 (शाम 4 बजे) है।

 एफसीआइ कटेगरी 3 भर्ती भर्ती 2022 लेकर महत्वपूर्ण अपडेट। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआइ) द्वारा कटेगरी 3 के 5 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना (सं.01/2022) 3 सितंबर को जारी किए जाने के बाद अब आवेदन की प्रक्रिया आज यानि मंगलवार, 6 सितंबर 2022 से शुरू कर दी है। निगम द्वारा की गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक एफसीआइ कटेगरी भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया मंगलवार सुबह 10 बजे से शुरू होनी थी और इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 5 अक्टूबर 2022 की शाम 4 बजे तक अप्लाई कर सकेंगे।

इस डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के विभिन्न जोन के लिए विज्ञापित 5043 पदों के लिए आवेदन हेतु ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म को आधिकारिक भर्ती पोर्टल, recruitmentfci.in पर उपलब्ध कराया गया। आवेदन हेतु उम्मीदवारों को पोर्टल पर विजिट करने के बाद होम पेज ही दिए गए कटेगरी 3 भर्ती के लिंक पर और फिर नये ओपेन हुए पेज पर अप्लीकेशन के लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर उम्मीदवारों को पहले पंजीकरण करना होगा और फिर पंजीकृत विवरणों के माध्यम से लॉग-इन करके उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 500 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा, जिसे ऑनलाइन माध्यमों से भरा जा सकेगा।

आवेदन से पहले जानें योग्यता

एफसीआइ कटेगरी भर्ती अधिसूचना के मुताबिक जेई पदों के लिए सम्बन्धित इंजीनियरिंग ट्रेड में डिग्री या डिप्लोमा अनिवार्य है और आयु 1 अगस्त 2022 को 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। स्टेनो के लिए स्नातक के साथ अंग्रेजी टाइपिंग और शॉर्टहैंड में 40 और 80 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए। इसी प्रकार, एजी-3 (जनरल और डिपो) के लिए ग्रेजुएट एवं कंप्यूटर में दक्ष होना चाहिए, जबकि एजी-3 (एकाउंट्स) हेतु बीकॉम के साथ कंप्यूटर में कुशल होना चाहिए। अन्य पदों के लिए योग्यता के लिए भर्ती अधिसूचना देखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.