23 जनवरी 2022 का राशिफल : वृष राशि वाले धार्मिक कार्यों को विस्तार देंगे तो शुक्र से जुड़े लोग कार खरीदने का बनाएंगे प्लान और जानें पंचांग

🏀श्री गणेशाय नमः🏀


🖊️23 जनवरी 2022 का पंचांग 🥎
तिथिपंचमी – 09:14:52 तक
नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी – 11:09:38 तक
करणतैतिल – 09:14:52 तक, गर – 21:04:04 तक
ऋतु शिशिर
मास माघ
पक्षकृष्ण
योग अतिगंड – 12:47:48 तक
वार रविवार
🌅सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय06:44:30
सूर्यास्त17:35:21
🌙चन्द्र राशिकन्या
चन्द्रोदय22:30:59
चन्द्रास्त10:11:00
🌚अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
राहु काल16:30:00 से 18:00:00 तक
गुलिक काल14:52:38 से 16:13:59 तक
🥎शुभ समय (शुभ मुहूर्त)
अभिजीत11:48:00से 12:31:00 तक
🏀दिशा शूलपश्चिम

📜आज का राशिफल📜

मेष- आज मंगल व चन्द्र गोचर राजनीतिज्ञों के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। कम्बल दान करें।

वृष- गुरु व चन्द्रमा धार्मिक कार्यों को विस्तार देंगे।शुक्र वाहन खरीदने का प्लान बनाएंगे। सफेद व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। सुखद यात्रा का संयोग है।

मिथुन- चन्द्र का कन्या व सूर्य का मकर गोचर मंगलमय है। मैनेजमेंट व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। सफेद व नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य में लाभ दिख रहा है।

कर्क- सूर्य इस समय इसी राशि सप्तम हैं। छात्रों के लिए अनुकूल समय है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। जॉब में चन्द्र गोचर उन्नति दे सकते हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

सिंह- जॉब में सूर्य के खष्ठम व चन्द्र के द्वितीय गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज जॉब के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। लाल व नारंगी रंग शुभ है।

कन्या- व्यवसाय में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का इस राशि में गोचर आर्थिक लाभ देगा। सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 बार पाठ करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। ऊनी वस्त्रों का दान करें।

तुला- व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब में उच्चाधिकारियों से तनाव है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

वृश्चिक- व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व पीला रंग शुभ है। मंगल के द्रव्य मसूर की दाल का दान करें।

धनु- आज चन्द्र का दशम व सूर्य का द्वितीय गोचर राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।तिल का दान करें।

मकर- शनि व चन्द्रमा व्यवसाय में उन्नति देंगे। शुक्र व बुध जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व लाल रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें।

कुम्भ- सूर्य द्वादश व गुरु अभी इसी राशि में हैं। चन्द्रमा का खष्ठम गोचर बैंकिंग व आईटी जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व आसमानी रंग शुभ है। सूर्य के द्रव्य गुड़ का दान करें।

मीन- चन्द्रमा सप्तम शुभ है। प्रत्येक कार्यों में सफल रहेंगे।एकादश सूर्य गोचर जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। लाल व नारंगी रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। कम्बल का दान करें।

ज्योतिषाचार्य
पंडित आत्मा राम पांडेय “काशी”
संपर्क सूत्र 9838211412, 8707666519,9455522050
कार्यालय – निकट पालीटेक्निक डी 111/4 इंदिरा नगर लखनऊ।
Appointment for Whatsapp no.- 9838211412