जापान ने नागरिकों को रूस की यात्रा से बचने की दी सलाह

नई दिल्ली।  जापान के विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों को यूक्रेन के किसी कार्यक्रम में शामिल न होने और ताजा प्रतिबंधों को लेकर रूस की यात्रा से बचने की सलाह दी है।
विदेश मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि जापान ने रूस पर प्रतिबंध लगाए हैं। जिसके मद्देनजर जापान ने अपने नागरिकों को रूस की यात्रा से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है। यूक्रेन की सीमा से सटे रूसी क्षेत्रों के लिए शीर्ष ‘लेबल-4’ चेतावनी जारी की गई है। जापानी सरकार ने अपने नागरिकों से इन क्षेत्रों को शीघ्र छोड़ने का आग्रह किया है। मंत्रालय ने बताया कि रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों को और कड़े करनेे की संभावना है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में रूस में करीब 2400 जापानी नागरिक रह रहे हैं।