बेरोजगारों के लिये रोजगार लेकर आया महिंद्रा, खरीदें यह स्कूटर और करें कमाई, 59 पैसे में चलेगा 1 किलोमीटर

नई दिल्ली। महिंद्रा ग्रुप बेरोजगारों के लिये रोजगार लेकर आया है। महिंद्रा ग्रुप के इलेक्ट्रिक निर्माता महिंद्रा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने एक नया थ्री-व्हीलर लॉन्च किया है। यह एक इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर है जिसका नाम ई-अल्फा कार्गो रखा गया है। यह थ्री-व्हीलर कमाई के साथ आपकी भारी बचत भी करेगा। कंपनी की ओर से दावा किया गया है कि इसे 1 किलोमीटर चलाने का खर्च सिर्फ 59 पैसे है। महिंद्रा ग्रुप के इलेक्ट्रिक निर्माता महिंद्रा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने एक नया थ्री-व्हीलर लॉन्च किया है।
फीचर्स की बात करें तो, ई अल्फा में फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसमें चार्जिंग का स्टेटस, रेंज, स्पीड और दूसरी महत्वपूर्ण जानकारी डिस्प्ले होती है। इसमें 310 किग्रा के पेलोड के साथ एक बड़ा और चौड़ा कार्गो ट्रे भी है। इसके साथ कंपनी 1 साल/असीमित किलोमीटर की वारंटी ऑफर कर रही है। महिंद्रा एक ऑफ-बोर्ड 48 वी/15 ए चार्जर ऑफर कर रहा है, जो ई अल्फा कार्गो को चार्ज करना मोबाइल फोन चार्ज करने जितना आसान बनाता है।