Mahindra XUV 700 तेजी से लोग खरीद रहे हैं, XUV लंबी चल रही है वेटिंग, दमदार इंजन आ रहा है पसंद

मुंबई। महिंद्रा कंपनी की एक्सयूवी 700 को लोग तेजी से खरीद रहे हैं। यह लोगों को खूब पसंद आ रही है।महिंद्रा एंड महिंद्रा ने ग्लोबल सप्लाई चुनौतियों के बावजूद जनवरी 2022 तक 14000 XUV700 की बिलिंग करके अपने उद्देश्य को पूरा कर लिया है। इसके साथ ही कंपनी ने यह भी बताया कि XUV700 की 7 अक्टूबर 2021 को बुकिंग शुरू होने के बाद से उसे इसकी 1,00,000 बुकिंग मिल चुकी है। यह भारत में किसी एसयूवी के लिए 1 लाख बुकिंग मिलना बड़ी उपलब्धी हासिल करना है। महिंद्रा ने कहा, “एक्सयूवी 700 की जबरदस्त डिमांड के चलते ज्यादातर वेरिएंट का वेटिंग पीरियड 6-10 महीने का है, जबकि AX7 सीरीज का वेटिंग पीरियड 12 महीने से ज्यादा है।

XUV700 के फीचर्स

XUV700 में एंबियंट लाइटिंग, डुअल-जोन ऑटोमैटिक एसी, पावर्ड फ्रंट सीट्स, मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, सोनी 3D साउंड सिस्टम, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, केबिन एयर फिल्टर, क्रूज़ कंट्रोल और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स हैं। इसके साथ ही एसयूवी में पहली बार सोनी का इन कार एम्बेडेड इंफोटेनमेंट सिस्टम भी है। AdrenoX इंटेलिजेंट के साथ 10.25 इंच का स्क्रीन दिया है। वहीं इस एसयूवी में आपको स्मार्टकोर कॉकपिट, डोमेन कंट्रोलर भी मिलेगा।

XUV700 का इंजन

इस एसयूवी में कंपनी पेट्रोल और डीजल इंजन का ऑप्शन है जिसमें से 2.2 लीटर का पेट्रोल इंजन जो 200bhp की पावर देता है। वहीं 2.2 लीटर mHawk इंजन 185bhp की पावर जनरेट करता है। दोनों ही इंजन में मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन है। जिसमें 3 ड्राइविंग मोड Zip, Zap और Zoom ऑपशन शामिल है।

XUV700 कीमत

Mahindra XUV700 AX3 Petrol वेरिएंट की कीमत 13.99 लाख रुपये है। वहीं Mahindra XUV700 AX5 Petrol वेरिएंट की कीमत 14.99 लाख रुपये है। ये सभी 5 सीटर वेरिएंट हैं। आने वाले समय में Mahindra XUV700 AX7 वेरिएंट भी आने वाला है, जो कि 7 सीटर ऑप्शन में है और इसके पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 16.49 लाख रुपये होगी।