पंडित आत्माराम पांडेय बता रहे हैं आज मेष राशि वाले होंगे मालामाल

   📜आज का राशिफल📜

1.मेष राशि – आज का दिन अनुकूल रहेगा, आपको अपने काम को आगे बढ़ाने में सफलता मिलेगी और धन की प्राप्ति होगी. लव लाइफ में आज का दिन काफी रोमांटिक रहेगा। प्रियतम के साथ समय व्यतीत करेंगे।

2.वृष राशि- आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा। आपका मन सामाजिक कार्यों की ओर रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। साथ ही जो छात्र विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं उनके लिए दिन अनुकूल है। शिक्षकों से भी आपको पढ़ाई में पूरा सहयोग मिलेगा।

3.मिथुन राशि – धन लाभ हो सकता है. ऐसे कार्य से लाभ होगा जो लंबे समय तक चलेगा। आज कई दिलचस्प योजनाएं बन सकती हैं। अविवाहित लोगों की शादी भी तय हो सकती है। आप अपनी बुद्धि से अपना काम पूरा कर सकते हैं। आज आप खुद को साबित करके दिखाएंगे।

4.कर्क राशि- आज आपके प्रिय का अस्थिर व्यवहार रोमांस को बिगाड़ सकता है. आपका मन पूजा में अधिक लग सकता है। आज आपका कोई नया दोस्त हो सकता है। आप बातचीत या व्यवहार में भी किसी तरह का बदलाव ला सकते हैं। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

5.सिंह राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा जिससे मन में खुशी और प्रेम का भाव रहेगा. सबके साथ अच्छा व्यवहार करेंगे। इससे आपको लोगों से प्रशंसा मिलेगी। दांपत्य जीवन में दिन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को आज सामान्य परिणाम प्राप्त होंगे।

6.कन्या राशि – आपका दिन अनुकूल रहेगा। रुके हुए काम में किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल रहेंगे। पूर्व में किए गए अच्छे कार्यों का लाभ आपको मिल सकता है। आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे।

7.तुला राशि- पुराने कामों की शुरुआत सोच-समझकर करें. फायदा हो सकता है। आज आप बेहतर महसूस करेंगे। सामूहिक और सामाजिक कार्यों के लिए दिन अच्छा है। आपको परिवार के अधिकांश काम निपटाने पड़ सकते हैं। मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे।

8.वृश्चिक राशि- आज आपको अपने जीवन से भय को दूर करना चाहिए। अगर आप अपनी अधूरी ख्वाहिशों को पूरा करने की कोशिश करते रहेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। पार्टनर आपका भरपूर साथ देगा और आप आर्थिक लाभ के अवसर जुटा पाएंगे। कुछ लोगों को धोखा मिल सकता है।

9.धनु राशि- आज का दिन अनुकूल है। यात्रा में समय लगेगा। आपके दोस्तों, सहकर्मियों और दोस्तों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे और आपको उनसे किसी काम के बारे में पता चलेगा। परिवार का माहौल बहुत अच्छा नहीं रहेगा इसलिए अपना पूरा ध्यान रखें। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।

10.मकर राशि- आपका दिन अच्छा बीतेगा। आपकी प्रगति में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। साथ ही उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं, किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। लवमेट्स के लिए दिन सामान्य रहेगा।

11.कुंभ राशि- आज आप ताकत और धैर्य से काम लेंगे। आप दिन भर पैसों के बारे में सोचते रहेंगे। जमीन-जायदाद के कार्यों से भी लाभ होने की संभावना है। अगर आप कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो कोई दूसरा काम आपके सामने आ सकता है।

12.मीन राशि- आज आपको सेहत को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपको कुछ बेहतरीन मौके मिल सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी। पुराने दोस्तों या परिवार के साथ बाहर जाएं और बातचीत का आनंद लें। परिवार में उत्साह रहेगा। संतान पक्ष से आज आपको सुख मिल सकता है।

☀️☀️☀️☀️☀️☀️☀️☀️☀️☀️

ज्योतिषाचार्य

पंडित आत्मा राम पांडेय “काशी”
संपर्क सूत्र 9838211412, 8707666519,9455522050
कार्यालय – निकट पालीटेक्निक इंदिरा नगर लखनऊ।
Appointment for Whatsapp no.- 9838211412 .