Rekha Gupta Net Worth: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पेश किया बजट, जानें उनकी नेटवर्थ के बारे में

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जो वित्त प्रभार भी संभाल रही है, उन्होंने दिल्ली का बजट 25 मार्च को पेश किया है। दिल्ली की सत्ता में बीजेपी की 27 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद हुई वापसी पर दिल्ली का एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया है।

राष्ट्रीय राजधानी में विधानसभा चुनाव फरवरी 2025 में आयोजित हुए थे, जिसमें बीजेपी ने 70 में से 48 सीटें जीती थई। आम आदमी पार्टी को 22 सीटें मिली थी जबकि कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत सकी थी। इस चुनाव में शालीमार बाग से पहली बार रेख गुप्ता विधायक चुनी गई जिन्हें बाद में दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया गया। रेखा गुप्ता करोड़ों की संपत्ति की मालकिन है। 

चुनाव में दिए गए हलफनामे की मानें तो रेखा गुप्ता की कुल संपत्ति 5.31 करोड़ रुपये है। उन पर 1.20 करोड़ रुपये का कर्ज भी है। रेखा गुप्ता की सालाना कमाई स्थिर नहीं रही है, इसमें काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला है। जानकारी के मुताबिक वित्त वर्ष 2023-24 में उनकी सालाना इनकम 6.92 लाख रुपये रही थी जबकि 2022-23 में 4.87 लाख रुपये उन्होंने कमाए थे। इससे पहले वर्ष 2021-22 में 6.51 लाख रुपये की सालाना कमाई थी। हालांकि उनके पति मनीष गुप्ता की कमाई उनसे कहीं अधिक है। स्पेयर पार्ट्स के कारोबारी मनीष गुप्ता ने वर्ष 2023-24 में मनीष गुप्ता ने 97.33 लाख रुपये कमाए थे।

पहली बार बनीं है विधायक

रेखा गुप्ता पहली बार विधायक बनी है। आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से मात देकर उन्होंने शालीमार बाग सीट पर जीत का परचम लहराया था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से बचपन से ही रेखा गुप्ता जुड़ी रही है। इसके बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(एबीवीपी) के जरिए उन्होंने छात्र राजनीति में कदम रखा था। वर्ष 1994-95 में रेखा गुप्ता दौलत राम कॉलेज में सचिव चुनी गई थी। इसके बाद 1995-96 में दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (डूसू) की सचिव और 1996-97 में अध्यक्ष चुनी गई।

बीजेपी के साथ रेखा गुप्ता का साथ काफी लंबा रहा है। बीजेपी युवा मोर्चा दिल्ली की सचिव बनाई गई थी। उन्होंने युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी संभाली है। इसके बाद वर्ष 2007 में वो उत्तरी पीतमपुरा वार्ड की पार्षद चुनी गई। वर्ष 2007-09 तक वो निगम में महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष थी। मार्च 2010 में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य बनीं। रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री होने के अलावा बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। विधायक रहने से पहले वो शालीमार बाग वार्ड से भी पार्षद रह चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.