मिथुन और मकर राशि वालों को आज राजनीति में मिलेगी सफलता

  📜आज का राशिफल📜
  1. मेष राशिफल-
    आज गुरु का कुम्भ व 08.45pm के बाद चन्द्र का द्वितीय गोचर व्यवसाय के लिए अनुकूल है। आज जॉब में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सफेद व नीला रंग शुभ है।
  2. वृष राशिफल-
    चन्द्रमा के सप्तम गोचर से बैंकिंग व मीडिया जॉब में कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल व चन्द्रमा जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। मूंग का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। हेल्थ में प्रोग्रेस है।
  3. मिथुन राशिफल-
    चन्द्रमा का एकादश व सूर्य का धनु गोचर इस राशि वालों को जॉब में प्रोन्नति देता है।आज का दिन मंगलमय है। व्यवसाय करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं।सफेद व नीला रंग शुभ है।आर्थिक लाभ दिख रहा है।
  4. कर्क राशिफल-
    जॉब में नवीन कार्य के लिए अनुकूल समय है। व्यवसाय में उन्नति में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। बिजनेस में चन्द्र व शुक्र गोचर बड़ा लाभ दे सकते हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। धर्म सम्बन्धित कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।
  5. सिंह राशिफल-
    राशि स्वामी सूर्य के इस राशि से पंचम व 08:45pm के बाद दो दिन तक चन्द्रमा के दशम गोचर से जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। विष्णु जी के मंदिर जाएं। लाल व पीला रंग शुभ है।
  6. कन्या राशिफल-
    जॉब में सफलता से खुश रहेंगे। 08:45pm के बाद चन्द्रमा का नवम गोचर भाग्य में लाभ देगा। नीला व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।
  7. तुला राशिफल-
    जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स में मित्रों से लाभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। पीला व लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें।
  8. वृश्चिक राशिफल-
    सूर्य इस राशि से द्वितीय हैं। जॉब में कार्यस्थल पर किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी।हरा व नीला रंग शुभ है। सवा किलो तिल का दान करें।
  9. धनु राशिफल-
    आज 08:45pm के बाद दो दिन चन्द्रमा राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल फल प्रदान कर सकते हैं।जॉब के प्रोमोशन में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है।उड़द का दान करें।
  10. मकर राशिफल-
    सूर्य व शनि अब इसी राशि से द्वादश हैं। 08:45pm के बाद पंचम चन्द्रमा व्यवसाय में उन्नति देंगे।गुरु जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। बैंगनी व नीला रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
  11. कुम्भ राशिफल-
    08:45pm के बाद चन्द्रमा का चतुर्थ व द्वादश शनि व्यवसाय में बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। सफेद व नीला रंग शुभ है। मंगल के द्रव्य गुड़ का दान करें। श्री कनकधारास्तोत्रका पाठ करें।
  12. मीन राशिफल-
    दशम शुक्र व एकादश शनि तथा 08:45pm के बाद चन्द्रमा का तृतीय प्रभाव शुभ है। गुरु का कुम्भ गोचर जॉब में पद परिवर्तन दे सकते हैं। आज नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। पीला व नारंगी रंग शुभ है। राहु से सम्बंधित द्रव्य उड़द, ऊनी वस्त्र इत्यादि का दान करें।

ज्योतिषाचार्य
पंडित आत्मा राम पांडेय “काशी”
संपर्क सूत्र 9838211412, 8707666519,9455522050
कार्यालय – निकट पालीटेक्निक डी 111/4 इंदिरा नगर लखनऊ।
Appointment for Whatsapp no.- 9838211412
.