भाजपा नेता संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, आज की प्रमुख बड़ी खबरें..

भाजपा नेता संबित पात्रा ने कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी आज सूरत कोर्ट की सजा के खिलाफ अपील करेंगे। उधर अमेरिका के अरकंसास और इलिनोइस में तूफान ने भारी तबाही मचाई है।

मध्य प्रदेश के इंदौर में हादसे से सबक लेते हुए नगर निगम और पुलिस ने सोमवार सुबह बड़ी कार्रवाई शुरू की। प्रशासन ने अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया है। उधर, बिहार के सासाराम में फिर बम विस्फोट हुआ है। धमाके के बाद लोग दहशत में आ गए।

आज की प्रमुख बड़ी खबरें

1. राहुल गांधी पर भाजपा का वार

भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जुबानी हमला बोला है। संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी, उनके परिवार के लोग और कुछ सीएम जैसे अशोक गहलोत, भूपेश बघेल आज सूरत जा रहे हैं। ये लोग वहां अपील के नाम पर हुड़दंग करने वाले हैं। 

2. बेलेश्वर महादेव मंदिर के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

इंदौर के एक मंदिर में रामनवमी के दिन हादसा हो गया था। हादसे के बाद प्रशासन का अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला है। इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया।

3. आतंकी साजिश है कोझिकोड में ट्रेन में आगजनी की घटना?

केरल के कोझिकोड में ट्रेन में मुसाफिरों पर आग लगाने की घटना की जांच जारी है। मामले की जांच आतंकी एंगल से भी की जा रही है। आगजनी में तीन लोगों की मौत हो गई थी। 

4. बिहार के सासाराम में फिर बम विस्फोट

बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में रामनवमी पर भड़की हिंसा की आग चार दिन बाद भी सुलग रही है। सोमवार को सुबह चार बजे जोरदार धामके से लोग दहशत में आ गए। हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

5. अमेरिका में तूफान का कहर

अमेरिका के अरकंसास और इलिनोइस में खतरनाक तूफान ने भारी तबाही मचाई है। इस तूफान से अब तक 32 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। अरकंसास में तेज गति से आए बवंडरों से कई मकान धराशायी हो गए है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.