अगर आप चाहते हैं कि आपक चेहरा जवां दिखें तो रोज़ाना रात में करे ये काम..

 अक्सर आप सोने से पहले अपना मेकअप साफ करना भूल जाते हैं। ये गलती करने से बचें। इस वजह से आपका स्किन डल दिखाई देता है। रात में सोने से पहले इन टिप्स को फॉलो कर आप अपने स्किन को जवां रख सकते हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Night Skin Care: अगर आप चाहते हैं कि आपक चेहरा जवां दिखें, तो आपको रात में सोने से पहले अपने चेहरे का विशेष ख्याल रखना चाहिए। पूरे दिन की थकान और प्रदूषण से आपका स्किन बेजान हो जाता है। ऐसे में जरूरी है, स्किन की केयर करना। ये रुटिन आप नियमित तौर पर फॉलो कर सकते हैं। सोने से पहले आप इन टिप्स को अपनाकर अपने चेहरे की थकान को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं, रात में सोने से पहले आप अपने चेहरे पर क्या लगाएं।

अगर आपने मेकअप किया है, तो रात में सोने से पहले इसे मेकअप रिमूवर से हटा लें। फिर चेहरे पर फेस क्लिजिंग का इस्तेमाल करें।

– आप रात में सोने से पहले अपने चेहरे को फेसवॉश से धोएं। फेसवॉश की जगह आप बेसन या मुलतानी मिट्टी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

– रात में सोने से पहले ये ध्यान रखें कि आपका चेहरा पूरी तरह साफ है या नहीं। इसके लिए चेहरे पर टोनर जरूर लगाएं। यह स्किन के पोर्स को खोलने में मदद करता है।

अपन चेहरे पर कॉटन की मदद से गुलाबजल भी लगा सकते हैं। इससे लगाने से चेहरे पर ताजगी बनी रहती है।

– आप चेहरे को मॉश्चराइज करने के लिए किसी लाइट क्रिम का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा जेल भी मॉश्चराइजर का काम करता है। आप इसे भी चेहरे पर लगा सकते हैं।

-अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हैं, तो आप फेस को क्लिजिंग कर के सीरम का जरूर इस्तेमाल करें।

– रात में सोने से पहले अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें।   फिर जैतून के तेल से मसाज करें। इसे लगाने से  स्किन में निखार आता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.